पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Demand raised to confer Bharat Ratna on Ram Vilas Paswan LJP-R prepares roadmap for expansion

'रामविलास पासवान को मिले भारत रत्न', LJP(R) ने उठाई बड़ी मांग, झारखंड में संगठन विस्तार का भी एलान

Sun, 05 Jul 2026 06:20 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 06:20 PM IST
सार

रांची में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग उठाई गई। पार्टी ने झारखंड में सदस्यता अभियान तेज करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक विस्तार की रणनीति पर भी जोर दिया।
 

विज्ञापन
Demand raised to confer Bharat Ratna on Ram Vilas Paswan LJP-R prepares roadmap for expansion
रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि करते लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की उठाई मांग
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान, सामाजिक न्याय के लिए लंबे संघर्ष तथा छह दशक से अधिक के सार्वजनिक जीवन को देखते हुए स्वर्गीय रामविलास पासवान को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं पर फोकस, सदस्यता अभियान होगा तेज
वीरेन्द्र प्रधान ने बताया कि पार्टी संगठन के विस्तार के लिए लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर से जन सुराज प्रत्याशी; भाजपा के सामने खुद उतरे, CM भी निशाने पर

मूक-बधिर विद्यालय में बांटी शैक्षणिक सामग्री
बैठक के बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रांची के तपोवन स्थित मूक-बधिर विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसेवा और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed