पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Encounter between police and a criminal in Ramgarh; Shivraj, alias Shiva Dom, shot in the leg and arrested.

Police Encounter : यूपी-बिहार के बाद अब झारखंड में ऑपरेशन लंगड़ा; कुख्यात शिवराज को पैर में मारी गोली

Mon, 06 Jul 2026 09:51 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 09:51 AM IST
सार

रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस और कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पर फायरिंग कर भागने के दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो अवैध पिस्टल और करीब 60 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Encounter between police and a criminal in Ramgarh; Shivraj, alias Shiva Dom, shot in the leg and arrested.
झारखंड में ऑपरेशन लंगड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शिवा डोम के पास से दो अवैध पिस्टल समेत अन्य सामग्री जब्त
पुलिस के अनुसार, शिवराज उर्फ शिवा डोम के पास से दो अवैध पिस्टल, करीब पांच दर्जन जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन


बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र के भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सयाल निवासी बिहारी राम का पुत्र शिवराज उर्फ शिवा रांची और धनबाद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश
संयुक्त टीम ने संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर शिवराज को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


ये भी पढ़ें- बॉर्डर से 15 किमी के दायरे में 12 मस्जिदें ध्वस्त: राजस्थान में गहराया विवाद, सात जुलाई को कोर्ट करेगा सुनवाई

फिलहाल, पुलिस शिवराज से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed