{"_id":"69934f0876fffdf05e0ea15d","slug":"food-poisoning-after-eating-golgappa-at-mahashivratri-fair-more-than-25-children-fall-ill-in-palamu-jharkhand-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से फूड पॉइजनिंग, पलामू में 25 से अधिक बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से फूड पॉइजनिंग, पलामू में 25 से अधिक बच्चे बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: पलामू जिले के रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद पांकी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया।
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। यह मामला पांकी प्रखंड के द्वारिका पंचायत स्थित रघुआखाड़ गांव का है। बीमार बच्चों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
रविवार रात से ही बिगड़ने लगी बच्चों की तबीयत
जानकारी के अनुसार, रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के यादव टोला, जमुआटांड़ समेत कई टोलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बच्चों ने मेले में झूले का आनंद लिया, खिलौने खरीदे और गोलगप्पे खाए। बताया जा रहा है कि रविवार रात से ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। सोमवार सुबह तक कई बच्चों को चक्कर और कमजोरी महसूस होने लगी, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर
सभी प्रभावित बच्चों को तत्काल पंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर है।
ये भी पढ़ें: बजट सत्र को लेकर रांची में सुरक्षा अलर्ट, विधानसभा के 750 मीटर तक नो-प्रोटेस्ट जोन घोषित
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू की जांच
प्राथमिक तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मेले में लगे खाद्य स्टॉलों की जांच की जा रही है, ताकि बीमारी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।