{"_id":"69943fc96eca38487a0a40e7","slug":"cbse-10th-board-exams-begin-run-until-march-13-exams-conducted-under-strict-supervision-in-jharkhand-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, 13 मार्च तक चलेगा एग्जाम; कड़ी निगरानी में हो रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, 13 मार्च तक चलेगा एग्जाम; कड़ी निगरानी में हो रही परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। 38 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और कड़ी जांच व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है।
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभिवावकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार से राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी। वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
Trending Videos
रांची जोन में बनाए गए कुल 38 परीक्षा केंद्र
इस वर्ष देशभर में करीब 46 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। रांची सीबीएसई जोन में कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रांची में दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्यामली और जिला स्कूल, रांची सहित कई विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी
परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पूर्व दो से तीन स्तर की सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
ये भी पढ़ें: 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, स्पीकर महतो ने की सर्वदलीय बैठक
केंद्रों के बाहर नजर आई अभिभावकों की भीड़
परीक्षा के पहले दिन छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ भी नजर आई, जो अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते दिखे। प्रशासन ने परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर पूरी सतर्कता बरतने की बात कही है।