{"_id":"699447b293ba6b36370053fb","slug":"mercedes-hits-biker-drags-him-on-bonnet-in-ranchi-jharkhand-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बोनट पर लटकाकर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बोनट पर लटकाकर घसीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक कार सवार ने तो पहले बाइक सवार को पीछे ये टक्कर मार दिया और उसके बाद उसे कार के बोनट पर घसीटा। इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार को गिरफ्तार कर लिया।
घटना में प्रयुक्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका, बल्कि घायल युवक को कार की बोनट पर लटकाए हुए काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
Trending Videos
मामूली विवाद के बाद कार सवार ने मारा टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली विवाद के बाद कार चालक आपा खो बैठा और उसने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बोनट पर फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। रास्ते में मौजूद होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया इस पर आरोपी ने उन पर भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि जवान किसी तरह बच निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोनट पर लटकाकर घर ले गया आरोपी चालक
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को सीधे अपने घर तक बोनट पर लटकाए ले गया। वहां पहुंचकर उसे जबरन उतारा, बंधक बनाया और मारपीट की।
ये भी पढ़ें: 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, स्पीकर महतो ने की सर्वदलीय बैठक
आरोपी चालक गिरफ्तार
सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित मुक्त कराया। घायल युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पेशे से वकील है। घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार को जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है