{"_id":"697c61f22b92b66a880b4c2e","slug":"governor-and-chief-minister-pay-tribute-to-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-on-his-death-anniversary-ranchi-news-c-1-1-noi1475-3894936-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gandhi Death Anniversary: राज्यपाल और CM ने दी महात्मा को श्रद्धांजलि, भजन-रामधुन से गांधीमय हुआ बापू वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gandhi Death Anniversary: राज्यपाल और CM ने दी महात्मा को श्रद्धांजलि, भजन-रामधुन से गांधीमय हुआ बापू वाटिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi News: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। भजनों के बीच गांधी दर्शन, अहिंसा और सत्य के महत्व पर जोर दिया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उपस्थित राज्यपाल और सीएम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos
भजनों और रामधुन से गांधीमय हुआ परिसर
कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों और रामधुन की प्रस्तुति दी। भजनों की सुमधुर ध्वनि से पूरा परिसर गांधीमय वातावरण में डूब गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित गणमान्य अतिथि बापू के आदर्शों और विचारों की अनुभूति करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने गांधी के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत
मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शिबू सोरेन को पद्मभूषण मिलने पर जताया आभार
इस अवसर पर राज्यपाल ने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केंद्र सरकार की झारखंड के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है और राज्य निर्माण में शिबू सोरेन के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
पढ़ें- खुशखबरी: एमएस धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी, CM सोरेन से मुलाकात के क्या हैं मायनें?
मुख्यमंत्री ने गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर दिया जोर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन दर्शन, त्याग और संघर्ष आज भी प्रासंगिक है और विश्व को शांति, सह-अस्तित्व और मानवता का संदेश देता है।
विकसित राष्ट्र की कल्पना में गांधी का मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य, विकसित राष्ट्र और शांतिपूर्ण समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से भी गांधी के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडे सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन