सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Health Minister Irfan Ansari took dig at BJP over UGC reform bill, saying it reflects BJP's divide-rule policy

Jharkhand News: 'भाजपा की डिवाइड एंड रूल पॉलिसी को दर्शाता है UGC रिफॉर्म बिल', स्वास्थ्य मंत्री इरफान का तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: यूजीसी रिफॉर्म बिल 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बिल को भाजपा की ‘डिवाइड एंड रूल’ नीति बताया और कहा कि इससे छात्रों और समाज में विभाजन बढ़ रहा है।

Health Minister Irfan Ansari took dig at BJP over UGC reform bill, saying it reflects BJP's divide-rule policy
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी तथा भाजपा विधायक नीरा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूजीसी रिफॉर्म बिल 2026 को लेकर देशभर में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सामान्य वर्ग और विभिन्न छात्र संगठनों की आपत्तियों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अहम फैसला सुनाते हुए बिल में बदलाव के निर्देश दिए हैं और अगली सुनवाई तक इसके अमल पर रोक लगा दी है।

Trending Videos

 
स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा
इस पूरे विवाद में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने यूजीसी रिफॉर्म बिल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वर्ष 2012 के यूजीसी कानून में इस तरह की छेड़छाड़ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्री के अनुसार यह कदम शिक्षा व्यवस्था में अनावश्यक असमंजस पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा पर ‘डिवाइड एंड रूल’ का आरोप
इरफान अंसारी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति समाज को जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर बांटने वाली रही है। उन्होंने दावा किया कि पहले हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे, फिर बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे विषयों को उछाला गया और अब यूजीसी रिफॉर्म बिल के जरिए विद्यार्थियों के बीच खटास पैदा की जा रही है। उनके अनुसार यह बिल भाजपा की ‘डिवाइड एंड रूल’ नीति को दर्शाता है।

पढ़ें- Jharkhand: एक मार्च को राजधानी रांची में कुड़मी अधिकार महारैली, हक और अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई का एलान
 
कांग्रेस और भाजपा की राजनीति पर टिप्पणी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है, जबकि भाजपा समाज में दरार पैदा करने की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए छात्रों को भी आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है।
 
भाजपा के भीतर उठती असहमति पर ली चुटकी
यूजीसी रिफॉर्म बिल को लेकर भाजपा के भीतर उठ रही असहमतियों पर भी मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार चलाना आसान काम नहीं है और भाजपा अब कमजोर होती नजर आ रही है। उनका कहना था कि भाजपा के नेता अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखा रहे हैं, जिससे पार्टी की स्थिति स्पष्ट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed