सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Hemant Soren reaches Koderma former Zila Parishad President Shalini Gupta joins JMM with supporters

Jharkhand: कोडरमा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी में शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा/रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Koderma News: कोडरमा में झामुमो के सदस्यता समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार योजनाओं पर जोर दिया।

Hemant Soren reaches Koderma former Zila Parishad President Shalini Gupta joins JMM with supporters
पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सैकड़ों समर्थकों संग झामुमो में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गुरुवार को कोडरमा में सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मंच पर मौजूद थे।

Trending Videos

 
शालिनी गुप्ता ने थामा झामुमो का दामन
समारोह में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष और आजसू की वरिष्ठ नेत्री शालिनी गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने किया नए सदस्यों का स्वागत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने इसे पार्टी के विस्तार और जनता के बढ़ते भरोसे का संकेत बताया। झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शालिनी गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार आदिवासी, मूलवासी सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखती है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
 
झामुमो के विस्तार और विकास की बात
शालिनी गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया। साथ ही उनके क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भी यही इच्छा थी, जिसकी भावना का सम्मान करते हुए उन्होंने यह कदम उठाया।

पढ़ें- Jharkhand: अस्पताल में संक्रमित रक्त बना जानलेवा, पांच नाबालिग बच्चों में HIV संक्रमित होने पर हाईकोर्ट सख्त
 
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और झारखंड की जनता का भरोसा पार्टी पर मजबूत हुआ है। उन्होंने पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सपना आज साकार किया जा रहा है।
 
विकास योजनाओं और केंद्र पर आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर गांव तक विकास योजनाएं पहुंचाई गई हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर सरकार काम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के विकास को देखकर भाजपा असहज है और केंद्र सरकार द्वारा राज्य की योजनाओं की राशि रोकी जा रही है।
 
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य में कई कंपनियां निवेश करेंगी, जिससे युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed