फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Seven IAS officers to be entrusted with major responsibilities news in hindi

झारखंड: सात आईएएस अधिकारियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, संयुक्त सचिव पद के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

Sun, 25 Oct 2026 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 02:12 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के 2011 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर इंपैनलमेंट करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए अधिकारियों की सतर्कता स्थिति, अचल संपत्ति विवरण और पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड मांगा गया है।

विज्ञापन
Jharkhand: Seven IAS officers to be entrusted with major responsibilities news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के 2011 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस सूची में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और खेल निदेशक छवि रंजन सहित सात अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्र सरकार अधिकारियों को संयुक्त सचिव और राज्य सरकार उन्हें सचिव स्तर के पदों पर नियुक्त कर सकेगी। भारत सरकार का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग इस संबंध में प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर रहा है।

विज्ञापन


प्रोन्नति की सूची में शामिल प्रमुख अधिकारी
इंपैनलमेंट की इस प्रक्रिया में खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, विश्व बैंक में पदस्थापित राय महिमापत रे और खेल निदेशक छवि रंजन का नाम शामिल है। इनके अतिरिक्त राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव अंजनेयुलु दोड्डे, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी वी तथा रिम्स झारखंड के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा भी इस सूची में शामिल हैं। केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद की पात्रता हासिल करने वाले ये सभी अधिकारी 2011 बैच के हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर राज्य सरकार भी इन्हें अपने विभागों में सचिव पद पर पदस्थापित कर सकेगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने मांगी सतर्कता रिपोर्ट
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने झारखंड के मुख्य सचिव से सभी सात अधिकारियों की अद्यतन सतर्कता स्थिति और अचल संपत्ति विवरण प्रस्तुत करने की मांग की। राज्य सरकार ने अधिकारियों की सतर्कता प्रोफाइल तैयार करके उसे भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर भेजने की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 10 वर्षों का मांगा ब्योरा
सतर्कता प्रोफाइल में अधिकारियों के पिछले 10 वर्षों के पदस्थापन का पूरा ब्योरा देना अनिवार्य है। इसमें विभाग को यह भी उल्लेख करना होगा कि अधिकारियों ने मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में पूर्णकालिक, अंशकालिक अथवा अतिरिक्त प्रभार में सेवा दी है या नहीं। साथ ही, पिछले 10 वर्षों के दौरान सतर्कता से संबंधित आरोपों की जांच, दंडात्मक कार्रवाई, लंबित विभागीय या आपराधिक कार्यवाही, प्रस्तावित कार्रवाई और लंबित शिकायतों की जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed