सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Major Step Towards Digital Rural Financial System, MoU Signed Between JSLPS and Indian Bank

Jharkhand: ग्रामीण वित्तीय व्यवस्था को डिजिटल बनाने की बड़ी पहल, JSLPS-Indian Bank के बीच एमओयू साइन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: झारखंड में ग्रामीण वित्तीय व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए जेएसएलपीएस और इंडियन बैंक के बीच समझौता हुआ है। क्लस्टर लेवल फेडरेशन स्तर पर देश का पहला डिजिटल पेमेंट गेटवे लागू किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और रियल-टाइम लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।

Major Step Towards Digital Rural Financial System, MoU Signed Between JSLPS and Indian Bank
जेएसएलपीएस और इंडियन बैंक के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और इंडियन बैंक के बीच क्लस्टर लेवल फेडरेशन के लिए डिजिटल पेमेंट गेटवे विकसित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण गैर-वित्तीय समझौता पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह पहल ग्रामीण वित्तीय लेन-देन को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Trending Videos


क्लस्टर लेवल फेडरेशन पर डिजिटल पेमेंट गेटवे
इस पहल की सबसे खास बात यह है कि देश में पहली बार क्लस्टर लेवल फेडरेशन पर पेमेंट गेटवे सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही झारखंड स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया है, जो इसे एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल ट्रांजैक्शन से बढ़ेगी पारदर्शिता
इस सिस्टम के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संघ विक्रेताओं और कैडरों के बीच सुरक्षित और रियल-टाइम डिजिटल लेन-देन सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें मेकर–चेकर–अप्रूवर सिस्टम, डिजिटल सिग्नेचर, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें-   झारखंड के नए लोकायुक्त बने रिटायर जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता, राजभवन में ली शपथ

पायलट प्रोजेक्ट से होगी शुरुआत
इस परियोजना को शुरुआती चरण में छह क्लस्टर लेवल फेडरेशनमें पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। पहले चरण में ऋण वितरण और भुगतान से जुड़े लेन-देन शामिल होंगे, जिसके सफल होने के बाद सभी वित्तीय गतिविधियों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
यह पहल ग्रामीण वित्तीय प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत करने के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के आर्थिक सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed