{"_id":"69e895f53cf0dd3e5104af27","slug":"police-criminal-encounter-in-ranchi-notorious-shooter-satyam-pathak-injured-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4195148-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Encounter: हत्याकांड के आरोपी का रांची में एनकाउंटर; पूर्व पार्षद की हत्या करने वाला सत्यम जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Encounter: हत्याकांड के आरोपी का रांची में एनकाउंटर; पूर्व पार्षद की हत्या करने वाला सत्यम जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand News: रांची में जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
रांची में पुलिस-अपराधी मुठभेड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड की राजधानी रांची में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी से जुड़े हत्याकांड मामले में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। बुधवार को पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी सत्यम पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक पुलिस जवान भी जख्मी हुआ है।
हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सत्यम पाठक को हथियार बरामद करने के लिए कांके डैम इलाके में ले जाया गया था। इसी बीच उसने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके हाथ में भी गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
जमीन कारोबारी हत्याकांड से जुड़ा मुख्य आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सत्यम पाठक पंडरा इलाके में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या का मुख्य शूटर है। मंगलवार को ओटीसी मैदान के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार ने शर्तें जोड़कर लागू करने में की देरी
पूर्व पार्षद हत्याकांड में भी सामने आया नाम
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का नाम धुर्वा थाना क्षेत्र में 7 जुलाई 2024 को हुए पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था। इस वजह से पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद मजबूरन जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस पूरे आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस मामले में विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X