सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress Accuses Government of Delaying Women’s Reservation Implementation

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार ने शर्तें जोड़कर लागू करने में की देरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: रांची में कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर देरी और शर्तें जोड़कर इसे टालने का आरोप लगाया। पार्टी ने 543 लोकसभा सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग की और कहा कि इससे 2029 तक संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

Congress Accuses Government of Delaying Women’s Reservation Implementation
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिलाओं को भ्रमित करने और उनकी राजनीतिक भागीदारी को सीमित करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि सरकार ने महिला आरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से लागू करने के बजाय इसे अन्य प्रक्रियाओं से जोड़कर टालने की कोशिश की है।
Trending Videos


सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार ने महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव लाने की कोशिश की, जिसे विपक्ष ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सशक्त करना नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरण साधना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी महिलाओं के अधिकारों को लेकर चिंता
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग की महिलाओं को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण देने से बच रही है। उनके मुताबिक, इससे सामाजिक न्याय की भावना प्रभावित हो रही है और बड़ी संख्या में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

2023 में पारित हुआ था बिल
कांग्रेस का दावा है कि वर्ष 2023 में विपक्ष के सहयोग से महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ था, लेकिन इसके बावजूद इसे समय पर लागू नहीं किया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि सरकार की नीयत स्पष्ट होती, तो 2024 के आम चुनाव में ही महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता था।

परिसीमन और जनगणना की शर्तों पर विवाद
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को जनगणना और परिसीमन जैसी शर्तों से जोड़कर इसके क्रियान्वयन को अनावश्यक रूप से टाल दिया है। साथ ही, प्रधानमंत्री के हालिया संबोधन को भ्रामक बताते हुए कहा गया कि इसके जरिए विपक्ष की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें-  रांची में गर्मी का डबल अटैक; 42 डिग्री की तपिश में 18 वार्ड प्यासे, पानी को तरसे लोग

543 सीटों पर तुरंत आरक्षण लागू करने की मांग
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि लोकसभा की सभी 543 सीटों पर जल्द से जल्द महिला आरक्षण लागू किया जाए, ताकि वर्ष 2029 तक संसद में महिलाओं की संख्या बढ़कर 181 तक पहुंच सके। प्रेस वार्ता में पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सरकार से स्पष्ट रोडमैप पेश करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed