सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Municipal elections: BJP supports Roshni Khalkho, Congress supports Rama Khalkho and JMM supports Antu Tirkey

झारखंड नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने रोशनी तो कांग्रेस ने रामा खलखो पर चला दांव, JMM ने अंतु तिर्की को दिया समर्थन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने गैर-दलगत चुनाव के बावजूद बैकडोर समर्थन की रणनीति अपनाई है। पार्टी ने राज्य के विभिन्न नगर निगम और नगर परिषदों में मेयर पद के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं, जिससे शहरी राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Municipal elections: BJP supports Roshni Khalkho, Congress supports Rama Khalkho and JMM supports Antu Tirkey
झारखंड नगर निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। भले ही नगर निकाय चुनाव औपचारिक रूप से गैर-दलगत आधार पर कराए जा रहे हों, लेकिन भाजपा ने बैकडोर समर्थन के जरिए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने राज्य के विभिन्न नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में मेयर पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

Trending Videos

रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा ने रोशनी खलखो के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं हजारीबाग नगर निगम से सुदेश चंद्रवंशी, चास नगर निगम से अविनाश कुमार, धनबाद नगर निगम से संजीव अग्रवाल और मधुपुर नगर निगम से नीति कुमारी को पार्टी का समर्थन प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चक्रधरपुर से डॉ. विजय गागराई, गढ़वा से कंचन जायसवाल, दुमका से अमिता रक्षित, गोड्डा से नारायण मंडल, बुंडू से राजेश उरांव, आदित्यपुर से प्रभाषिणी कलुंडिया और मानगो नगर निगम से संध्या सिंह को मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है।

शहरी राजनीति में सरगर्मी तेज
सूत्रों के अनुसार भाजपा संगठन इन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी समन्वय और रणनीतिक सहयोग करेगा। पार्टी का फोकस शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को प्रमुख चुनावी मुद्दों के रूप में सामने रखने पर रहेगा।


ये भी पढ़ें- Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, जेल से आकर लेंगे विधायक पद की शपथ; कोर्ट ने दी अनुमति

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की इस रणनीति से शहरी राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। अब यह देखना अहम होगा कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार मतदाताओं का भरोसा कितना हासिल कर पाते हैं।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने भी मेयर पद के लिए बैकडोर रणनीति के तहत अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष रामा खलखो को मेयर पद के लिए समर्थन देने का निर्णय लिया है, जबकि झामुमो ने अंतु तिर्की को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed