पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   She received her appointment letter from the Chief Minister, but Sulekha could not reach the school.

Jharkhand: सरकारी नौकरी मिली, लेकिन स्कूल नहीं... हाजिरी लगाकर लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

Fri, 26 Jun 2026 10:18 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

झारखंड की नव नियुक्त सहायक शिक्षिका सुलेखा महतो की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें तीन महीने पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नियुक्ति पत्र मिला था, लेकिन परिजनों के अनुसार अब तक किसी स्कूल में पदस्थापना नहीं हुई थी।

विज्ञापन
She received her appointment letter from the Chief Minister, but Sulekha could not reach the school.
सुलेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। तीन महीने पहले सरकारी शिक्षिका बनीं सुलेखा महतो की सड़क हादसे में मौत हो गई। नियुक्ति मिलने के बाद भी उन्हें किसी स्कूल में पदस्थापित नहीं किया गया था। परिजनों का आरोप है कि वह रोज जिला शिक्षा कार्यालय में हाजिरी लगाने जाती थीं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिला था नियुक्ति पत्र

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के भालुरूंगी गांव की रहने वाली सुलेखा महतो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों सहायक शिक्षिका के पद का नियुक्ति पत्र मिला था। वर्षों की मेहनत, बी.एड. की पढ़ाई, झारखंड टीईटी परीक्षा में सफलता और चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें सरकारी नौकरी मिली थी।

विज्ञापन

तीन महीने तक नहीं मिली पदस्थापना

परिजनों का आरोप है कि नियुक्ति मिलने के बावजूद तीन महीने तक उन्हें किसी विद्यालय में योगदान देने का मौका नहीं मिला। उन्हें प्रतिदिन सरायकेला जिला शिक्षा कार्यालय में हाजिरी लगाने के लिए बुलाया जाता था। दो छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर वह रोज इस उम्मीद में कार्यालय जाती थीं कि शायद आज उनकी किसी स्कूल में पदस्थापना हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटते समय हुआ हादसा

24 जून की सुबह भी सुलेखा महतो रोज की तरह जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचीं और हाजिरी दर्ज कराई। इसके बाद वह अपने देवर के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

मौके पर हुई मौत

हादसे में सुलेखा महतो सड़क पर गिर गईं और हाईवा की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके देवर की जान बच गई, लेकिन परिवार ने अपनी बेटी, पत्नी और दो मासूम बच्चों ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यदि नियुक्ति के बाद भी उनकी पदस्थापना नहीं हुई थी, तो इसकी वजह क्या थी? क्या प्रशासनिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी हुई? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed