सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two minor schoolgirls missing from Amrapara in Pakur, did not return home after going to school

Jharkhand: अचानक लापता हुईं दो नाबालिग छात्राएं, स्कूल जाने के बाद नहीं लौटीं घर; परिजनों के हाथ-पांव फूले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पाकुड़ Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Pakur News: पाकुड़ जिले से दो नाबालिग स्कूली छात्राएं 27 जनवरी को स्कूल जाने के बाद लापता हो गईं। घटना को लेकर परिजनों ने धरना दिया। वहीं, पुलिस और एसडीपीओ घटना की जांच में जुट गए हैं।

Two minor schoolgirls missing from Amrapara in Pakur, did not return home after going to school
बच्चियों की गुमशुदगी को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में नाबालिग बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दो नाबालिग स्कूली छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं 27 जनवरी को रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं।

Trending Videos

 
परिजनों की तलाश, थाने में गुमशुदगी दर्ज
जब छात्राएं देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर अमड़ापाड़ा थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चिंता का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बरामदगी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
छात्राओं के लापता होने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने उनकी शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने की सूचना मिलने पर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
 
एसडीपीओ ने दिया जांच का भरोसा
घटना की गंभीरता को देखते हुए महेशपुर के एसडीपीओ विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और छात्राओं को जल्द सुरक्षित बरामद करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पुलिस के इस भरोसे के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
 
जांच तेज, हर संभावित पहलू की पड़ताल
पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। छात्राओं के संभावित रास्तों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और आसपास के इलाकों की गहन छानबीन की जा रही है ताकि जल्द से जल्द कोई सुराग मिल सके।

पढ़ें- Jharkhand: दिल्ली पहुंचे झारखंड कांग्रेस के मंत्री और विधायक, आलाकमान के साथ अहम बैठक; मिला ये बड़ा टास्क
 
गौरतलब है कि इससे पहले राजधानी रांची के मौसीबाड़ी खटाल इलाके से भी दो नाबालिग बच्चे लापता हुए थे, जिन्हें करीब 12 दिनों बाद पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया था। उस मामले में संलिप्त दो आरोपियों समेत गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
 
अभिभावकों को खाए जा रही चिंता
पाकुड़ में दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने की घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed