{"_id":"697cb39091ca15dea40931ae","slug":"villagers-in-latehar-protest-ntpcs-work-declaring-they-will-not-allow-work-without-gram-sabha-permission-ranchi-news-c-1-1-noi1475-3895902-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: लातेहार में NTPC कार्यों को लेकर ग्रामीणों का विरोध, एटे गांव में मशीनें पहुंचते ही बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: लातेहार में NTPC कार्यों को लेकर ग्रामीणों का विरोध, एटे गांव में मशीनें पहुंचते ही बढ़ा तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लातेहार
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Latehar News: लातेहार के एटे गांव में एनटीपीसी के कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामसभा की अनुमति के बिना काम का विरोध किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कंपनी की गाड़ी लौटाई गई। भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीण पहले से नाराज हैं।
NTPC कार्यों को लेकर विरोध जताते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत एटे गांव में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एनटीपीसी कंपनी के कर्मी जेसीबी मशीन और कंटेनर सहित अन्य सामग्री लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह गतिविधियां ग्रामसभा की अनुमति के बिना की जा रही थीं, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
Trending Videos
ग्रामसभा की सहमति को बताया अनिवार्य
ग्रामीणों का कहना है कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के गांव में मशीनें और कंटेनर लाकर रखना नियमों और कानून का उल्लंघन है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक ग्रामसभा से लिखित स्वीकृति नहीं ली जाती, तब तक गांव में किसी भी प्रकार का कार्य या सामग्री उतारने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी जबरन काम शुरू करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पहुंची, स्थिति को किया नियंत्रित
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया। समझाइश के बाद कंपनी की गाड़ी को वापस लौटना पड़ा, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश कुछ हद तक कम हुआ।
पढ़ें- Gandhi Death Anniversary: राज्यपाल और CM ने दी महात्मा को श्रद्धांजलि, भजन-रामधुन से गांधीमय हुआ बापू वाटिका
भूमि अधिग्रहण को लेकर पहले से नाराजगी
बताया गया कि एनटीपीसी द्वारा बनहरदी कोल ब्लॉक के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी जिला और प्रखंड प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है, जिससे असंतोष बढ़ता गया है।
ग्राम प्रधान का स्पष्ट रुख
ग्राम प्रधान रॉबिन उरांव ने कहा कि ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना गांव में किसी भी तरह का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चंदवा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मांग की है कि ग्रामसभा के निर्णय का सम्मान करते हुए एनटीपीसी को बिना अनुमति कार्य करने से रोका जाए। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन