फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Bihar Rojgar Mela 2026: Massive Recruitment Drive for 20,000 Posts, Registration Underway

Bihar Rojgar Mela: बिहार में 20 हजार पदों पर आवेदन शुरू, कब लगेगा रोजगार मेला और कैसे भरें फॉर्म? जानें डिटेल

Thu, 13 Aug 2026 10:41 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 13 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

Bihar Rojgar Mela: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पटना में आयोजित होने वाले मेगा रोजगार मेले के जरिए करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब फेयर में बैंकिंग, रिटेल, इंश्योरेंस और अन्य क्षेत्रों की कई कंपनियां भाग लेंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Rojgar Mela 2026: Massive Recruitment Drive for 20,000 Posts, Registration Underway
Bihar Rojgar Mela - फोटो : AI

विस्तार

Bihar Rojgar Mela 2026 Registration: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और कई जगह आवेदन करने के बाद भी मौका नहीं मिला है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले में युवा सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह रोजगार मेला युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। जॉब फेयर 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी कंपनियां मेले में भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी। इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन


बिहार में कहां लगेगा रोजगार मेला?

पटना में आयोजित होने वाला यह मेगा रोजगार मेला ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान, पटना में लगाया जाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर और अनुभवी उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज, सीवी (रिज्यूमे) और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। भर्ती और साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन?

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के उम्मीदवारों को मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा। फिलहाल नियोक्ताओं और नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों, दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खुली हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें, इसके बाद ही रोजगार मेले में भाग लें।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर Job Fair Records सेक्शन में जाएं।
  • यहां BFSI Retail And Other Sector Job Fair (19 अगस्त से 23 अगस्त 2026) के नीचे दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Registration लिंक खुल जाएगा।
  • Register As में जाकर Job Seeker विकल्प चुनें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर Proceed पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त OTP से सत्यापन करें।
  • अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed