सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NALCO Non Executive Recruitment 2026 Announced for 268 Posts, Apply Online from May 21

NALCO Recruitment 2026: नालको में 268 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 18 May 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

NALCO Non Executive Recruitment 2026: नालको ने 268 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 मई से 10 जून 2026 तक चलेगी। चयन सीबीटी और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा। 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 

NALCO Non Executive Recruitment 2026 Announced for 268 Posts, Apply Online from May 21
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NALCO Non Executive Vacancy 2026: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 268 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होगी और 10 जून 2026 तक जारी रहेगी।

Trending Videos


उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी पात्रता शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा, जबकि कुछ पदों के लिए ट्रेड टेस्ट भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून 2026
एडमिट कार्ड बाद में जारी होगा
परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी
रिजल्ट बाद में जारी होगा

कितने पदों पर होगी भर्ती?

जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर कुल 268 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें ऑपरेटर, टेक्नीशियन, जूनियर फोरमैन, माइनिंग मेट और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।


कुछ प्रमुख पदों का विवरण:

पद का नाम कुल पद
Operator (HEMM) Gr. III 6
Mining Mate Gr. III 21
Junior Foreman (Mines) 8
Junior Foreman (Electrical) 3
SUPT(JOT)-Operator 55
Operator Gr. II 54
SUPT(JOT)-Electrical 35
Technician (Electrical) Gr. III 35
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

भर्ती के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • कई पदों के लिए 10वीं पास के साथ ITI सर्टिफिकेट जरूरी है।
  • कुछ पदों के लिए डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग मांगा गया है।
  • लैबोरेटरी पदों के लिए बीएससी (ऑनर्स) इन केमिस्ट्री आवश्यक है।
  • कुछ पदों पर आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।


आयु सीमा
नालको भर्ती 2026 में आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है:

  • कई SUPT(JOT) पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है।
  • टेक्नीशियन और ऑपरेटर ग्रेड पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
  • जूनियर फोरमैन पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। कुछ पदों के लिए ट्रेड टेस्ट भी आयोजित होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें तकनीकी और गैर-तकनीकी विषय शामिल होंगे।

आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ देखें...

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नालको की आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed