सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Technician Recruitment 2026 Begins for 6565 Posts, Apply Online for Grade I and III Vacancies

RRB Technician 2026: रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्रीधारकों तक को मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 18 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6565 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे। 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
 

RRB Technician Recruitment 2026 Begins for 6565 Posts, Apply Online for Grade I and III Vacancies
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे मंत्रालय के तहत टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 02/2026) जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में कुल 6565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए होगी। रेलवे में तकनीकी पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Trending Videos

कितने पदों पर होगी भर्ती?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 6565 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें:

पद का नाम पदों की संख्या
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) 323
टेक्नीशियन ग्रेड-III 6242

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कब से शुरू होंगे?

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 29 जुलाई 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कहा है कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधार कार्ड की जानकारी और 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण का मिलान जरूर कर लें।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)

  • फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / आईटी / इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी डिग्री
  • इन विषयों के संयोजन के साथ बीएससी
  • बीई / बीटेक डिग्री
  • संबंधित विषय में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा


टेक्नीशियन ग्रेड-III (S&T ट्रेड)

  • 12वीं पास (फिजिक्स और मैथ्स विषय के साथ)

या

  • 10वीं पास के साथ NCVT / SCVT से आईटीआई प्रमाणपत्र


टेक्नीशियन ग्रेड-III (अन्य ट्रेड)

  • 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट

आयु सीमा क्या है?

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

पद आयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल 18 से 33 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड-III 18 से 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद Level-5 के अंतर्गत आएगा, जिसमें शुरुआती वेतन 29,200 रुपये होगा।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III पद Level-2 के तहत होगा और शुरुआती वेतन 19,900 रुपये रहेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 500 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी 250 रुपये

फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed