सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High-Pressure PNG Line Severed During Excavation in Bareilly

Bareilly News: खोदाई में कटी हाईप्रेशर पीएनजी लाइन, पांच कॉलोनियों में आपूर्ति रही ठप; ठेकेदार को नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में खोदाई के दौरान पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त करने से करीब 1200 घरों में 15 घंटे तक गैस आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए। सीयूजीएल ने स्मार्ट सिटी के ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

High-Pressure PNG Line Severed During Excavation in Bareilly
खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पीएनजी लाइन - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) किल्लत के बीच हाईप्रेशर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक हजार घरों में करीब 15 घंटे चूल्हा नहीं जला। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।



सीयूजीएल अधिकारी जितेंद्र गौतम के मुताबिक, रविवार रात 1:30 बजे स्मार्ट सिटी के तहत एयरफोर्स रोड स्थित परतापुर के पास सीसी कैमरे की ओएफसी लाइन बिछाने के लिए हॉरिजेंटल डायरेक्शनल ड्रिलिंग मशीन से खोदाई हो रही थी। अत्यधिक दबाव की वजह से हाईप्रेशर लाइन क्षतिग्रस्त होने से रिसाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर की जांच 
सूचना पर स्थिति नियंत्रण के लिए रात में टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सीयूजीएल से बिना अनापत्ति (एनओसी) लिए बिना बताए नगर निगम स्मार्ट सिटी ने काम शुरू कर दिया। इससे गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई और लोगों के जानमाल का खतरा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos


बताया कि इससे परतापुर, पीरबहोड़ा, नॉर्थ सिटी, कूर्मांचल नगर, आलोक नगर प्रभावित हुए। इन क्षेत्रों में करीब 12 सौ घरों में कनेक्शन हैं, जहां करीब 15 घंटे तक खाना नहीं पका। बिना अनुमति निर्माण कार्य पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ नोटिस थमाई है।

किसी ने होटल, किसी ने पड़ोसी से मांगी मदद
पीएनजी कनेक्शन से 80 फीसदी घरों में एलपीजी प्रयोग नहीं होता। लिहाजा, सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चाय, नाश्ता, टिफिन, भोजन आदि बनाने को लेकर जूझते रहे। कूर्मांचल नगर निवासी कपिल के मुताबिक किसी ने इंडक्शन तो कोई पास पड़ोस में जिन घरों में एलपीजी थे, वहां पहुंचकर भोजन पकाया। तमाम लोग फूड डिलीवरी एप या होटल से खाना मंगाने को विवश रहे।

नहीं थम रही पीएनजी लाइन कटने की समस्या
इसी माह पीएनजी लाइन कटने का यह दूसरा बड़ा मामला है। 16 दिन पहले सीबीगंज के बीएल एग्रो औद्योगिक प्रतिष्ठान में ऑयल लाइन बिछाने के दौरान खोदाई में हाईप्रेशर लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 12 घंटे तक चार हजार घरों में चूल्हा नहीं जला था। वहीं, पिछले माह अप्रैल में पीलीभीत बाईपास की ओर रोड चौंडीकरण के दौरान पीएनजी लाइन कटी थी। इसके अलावा भी छिटपुट समस्याएं हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed