सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six-Month-Old Child Dies Tragically After E-Rickshaw Overturns in Bareilly

Bareilly News: ई-रिक्शा पलटने से छह माह के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, मां और नानी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के शेरगढ़ कस्बा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर रम्पुरा पुल के पास एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में छह माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। उसकी मां और नानी घायल हो गईं। 

Six-Month-Old Child Dies Tragically After E-Rickshaw Overturns in Bareilly
अस्पताल में पीड़ित परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ कस्बा में ई-रिक्शा पलट जाने से छह माह के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बच्चे की मां और नानी भी घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


यह घटना शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर रम्पुरा पुल के पास हुई। शरीफनगर निवासी इमरता देवी अपने छह माह के बेटे कुश के साथ दवा लेने मिलक, रामपुर जा रही थीं। उनके साथ उनकी मां कोकिला देवी और दो बेटियां आरोही (चार वर्ष) व अभीरा (दो वर्ष) भी थीं। सभी शेरगढ़ से शाही के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे। रम्पुरा पुल के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के सिर में लगी थी चोट 
ई-रिक्शा पलटने से इमरता देवी की गोद में बैठा कुश नीचे गिर गया और रिक्शा की छत उसके सिर में लग गई, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। हादसे में इमरता देवी के पैर में चोट आई, जबकि उनकी मां कोकिला देवी को भी मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मासूम के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ई-रिक्शा को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक कुश अपने माता-पिता सुनील कुमार और इमरता देवी का इकलौता पुत्र था। दंपती की दो बेटियां आरोही और अभीरा भी हैं। सुनील कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि इमरता देवी सुबह ही अपनी ससुराल शरीफनगर से मायके डूंगरपुर आई थीं और मां के साथ दवा लेने निकली थीं। इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल में उमड़ी भीड़
हादसे के बाद इमरता देवी बेसुध हो गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के पहुंचने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed