{"_id":"6a0b0f41a1dc3c413d09edd3","slug":"video-congress-protests-against-rising-prices-sends-memorandum-to-president-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; VIDEO
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ईंधन और गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ गई है और इसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदार और ठेला-खोमचा लगाने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। राष्ट्रपति से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतें वापस लेने, घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम कम करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी नीति लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, राजबली पांडेय, शरद पनिका, सुनीता तिवारी, प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी, सेतराम केशरी, आशुतोष कुमार दुबे, श्रीकांत मिश्रा, तामेश्वर तिवारी, अवधेश यादव, दयाशंकर पांडेय, जिउत मौर्य, आशीष शुक्ला, शंकर भारतीय, सूरज वर्मा, पंकज मिश्रा, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।