{"_id":"6a0ab227a455bfc69605fdc1","slug":"video-bhashhanae-garama-ma-bha-umaugdha-raha-aasatha-17-maii-ka-sava-lkha-sharathathhal-pahaca-rama-mathara-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में भी उमड़ रही आस्था, 17 मई को सवा लाख श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में भी उमड़ रही आस्था, 17 मई को सवा लाख श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर
भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर में करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सुबह मंगला आरती के समय से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में लगकर रामलला के दर्शन किए। गर्मी को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छायादार टेंट, मेडिकल सहायता और पंखों की विशेष व्यवस्था की गई थी।
दोपहर के समय तापमान अधिक होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। रामपथ, धर्मपथ और मंदिर परिसर के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार गर्मी की छुट्टियों और रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में भक्तों के अयोध्या पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।