फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT PST Admit Card 2026 Out, Physical Test on August 17; Check Download Steps

SSC JHT Physical Test: एसएससी जेएचटी के फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 17 अगस्त को PST का आयोजन

Sat, 08 Aug 2026 05:33 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 08 Aug 2026 05:33 PM IST
सार

SSC JHT PST Admit Card 2026: एसएससी जेएचटी के फिजिकल टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी हो गया है। फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट 17 अगस्त को होगा। उम्मीदवार क्षेत्रीय वेबसाइट से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और जरूरी निर्देश नीचे जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC JHT PST Admit Card 2026 Out, Physical Test on August 17; Check Download Steps
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC JHT PST Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन 2025 के तहत सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) पद के फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट sscer.org से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

17 अगस्त को होगा पीएसटी

फिजिकल टेस्ट का आयोजन 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का पीएसटी उनके कॉल लेटर में दिए गए संबंधित केंद्र पर होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचें।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। कॉल लेटर में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख, समय और केंद्र में बदलाव नहीं होगा

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि पीएसटी के लिए आवंटित तारीख, समय और केंद्र अंतिम होंगे। इनमें बदलाव के किसी अनुरोध पर आयोग विचार नहीं करेगा। उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर में दी गई जानकारी के अनुसार ही पीएसटी केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन

पीएसटी के बाद होगी दस्तावेज जांच

पीएसटी में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV), मेडिकल जांच (DME) और जरूरत पड़ने पर रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) के लिए बुलाया जाएगा। ये प्रक्रियाएं लगातार दिनों में हो सकती हैं और इनका कार्यक्रम एक सप्ताह तक बढ़ सकता है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट sscer.org पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित नोटिस पर क्लिक करें।
  • “Download Admit Card/Call Letter for appearing in PST of Combined Hindi Translators Examination, 2025” लिंक पर जाएं।
  • रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें।
  • कॉल लेटर डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


उम्मीदवार पीएसटी केंद्र पर जाने से पहले कॉल लेटर में दर्ज तारीख, रिपोर्टिंग समय, केंद्र और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed