सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Exam 2025 Admit Card Release Date: Check Schedule, Download Hall Ticket from April 22

UP Home Guard: यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड कल से कर सकेंगे डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Home Guard Admit Card: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 तक होगी। एडमिट कार्ड 22, 23 और 24 अप्रैल को जारी होंगे। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 
 

UP Home Guard Exam 2025 Admit Card Release Date: Check Schedule, Download Hall Ticket from April 22
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

UP Home Guard Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को अलग-अलग पालियों में किया जाएगा।

Trending Videos


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट पर चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

  • 25 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 22 अप्रैल 2026
  • 26 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 23 अप्रैल 2026
  • 27 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 24 अप्रैल 2026


बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि से पहले किसी भी अन्य परीक्षा दिन के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।

परीक्षा से पहले जारी हुई थी सिटी स्लिप

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड पहले ही 18 अप्रैल 2026 को परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की सूचना जारी कर चुका है। इसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी दी गई है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते तैयारी पूरी कर लें।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ध्यान रखें और उसी दिन अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूपी होमगार्ड भर्ती का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026 यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अंतिम तिथि से काफी पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें:-

  • यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
  • होमपेज पर, "यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026" के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अपने खाते तक पहुंचनें के लिए अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद, परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति प्रिंट करके परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ले जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed