{"_id":"69e9d53c0ecc89481e0dfcbc","slug":"video-new-agricultural-experiment-in-kandwa-moong-sowing-without-tillage-or-stubble-burning-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कंदवा में नया कृषि प्रयोग, बिना जोताई और पराली जलाए मूंग की बोआई, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदवा में नया कृषि प्रयोग, बिना जोताई और पराली जलाए मूंग की बोआई, VIDEO
कृषि में नवाचार की दिशा में चंदौली के काला चावल फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी ने एक अनोखा प्रयोग किया है। कंपनी के अधिशासी निदेशक शशिकांत राय ने बिना जोताई और गेहूं की ठूंठ जलाए ही खेत में मूंग की बोआई कर नई पहल की है। इस प्रयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे किसान सराह रहे हैं।
वायरल वीडियो में र्फेस सीडर मशीन के जरिए गेहूं के अवशेष (ठूंठ) को बिना हटाए सीधे मूंग की बुवाई करते दिखाया गया है। आमतौर पर किसान फसल अवशेष जलाकर खेत तैयार करते हैं, लेकिन इस तकनीक में न तो पराली जलाई गई और न ही खेत की जुताई की गई। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवकांत सिंह ने बताया कि यह प्रयोग खेती में लागत घटाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार किसानों के उन्नयन के लिए नए प्रयोग कर रही है। अधिशासी निदेशक शशिकांत राय ने उम्मीद जताई कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन का विकल्प मिलेगा और पराली जलाने की समस्या पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।