{"_id":"69e9d5468c2c4caf25085dbb","slug":"video-regular-checks-must-be-conducted-on-quality-of-food-served-in-hospital-canteen-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की हो नियमित जांच, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की हो नियमित जांच, VIDEO
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अस्पताल की कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, नेत्र कक्ष सहित विभिन्न पटल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की स्थिति और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं समयबद्ध व प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
डीएम ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।