सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Recruitment 2026: Apply for 708 Forest Guard and Wildlife Guard Vacancies in Uttar Pradesh

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में 12वीं पास के लिए शानदार मौका, वन रक्षक के 708 पदों पर होगी भर्ती; जानें शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 24 Apr 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है। आयोग ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें PET 2025 पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार तय तारीखों के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2026: Apply for 708 Forest Guard and Wildlife Guard Vacancies in Uttar Pradesh
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने वन विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। आयोग ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी, जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी है, वे 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
इवेंट विवरण
पद के नाम वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard)
कुल रिक्तियां 708
वेतन स्तर लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200)
एप्लिकेशन मोड केवल ऑनलाइन
अधिसूचना जारी तिथि 23 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू तिथि 30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
शुल्क समायोजन/सुधार अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार का Preliminary Eligibility Test (PET 2025) में शामिल होना भी जरूरी है, क्योंकि चयन प्रक्रिया में PET स्कोर का उपयोग किया जाएगा।
 
अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) आदि के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

देखें रिक्तियों का विवरण

पोस्ट नाम विभाग कुल पद
वन रक्षक पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 128
वन्यजीव रक्षक पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 10
वन रक्षक (विशेष चयन) पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 134
वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 436

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

  • PET-2025 स्कोर: उम्मीदवार का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2025) में शामिल होना अनिवार्य है। चयन के लिए PET-2025 के मानकीकृत (Normalized) अंकों का उपयोग किया जाएगा
  • मुख्य परीक्षा: PET-2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले मुख्य परीक्षा शुल्क अलग से जमा करना होगा
  • दस्तावेज सत्यापन: मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Document Verification (DV) के लिए बुलाया जाएगा।सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी
  • चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। यह परीक्षण निर्धारित शारीरिक और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • सभी जरूरी जानकारी (व्यक्तिगत व शैक्षिक) सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed