{"_id":"69eb1fd9d4599e306b098fce","slug":"video-muradnagar-controversy-over-woman-behavior-at-landcraft-metro-homes-society-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में देर रात बवाल: महिला को फ्लैट खाली करने को कहने पर बढ़ा विवाद, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में देर रात बवाल: महिला को फ्लैट खाली करने को कहने पर बढ़ा विवाद, पुलिस पहुंची
मुरादनगर की लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसाइटी में बुधवार रात एक विवाद के बाद हंगामा हो गया। एक महिला को उसके व्यवहार के कारण फ्लैट खाली करने को कहा गया था, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि एक महिला के व्यवहार को लेकर शिकायतें थीं, जिसके चलते उसे फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया। उसके मकान मालिक ने भी उसे फ्लैट खाली करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद, एक महिला ने सोसाइटी के अध्यक्ष अमित त्यागी और शैलेश भारद्वाज के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिन्होंने स्थिति को और भड़काया। आरोप है कि बाहरी दो लोगो ने शैलेश भारद्वाज को जान से मारने की धमकी भी दी।
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सोसाइटी में भारी हंगामा मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, सोसाइटी के सभी निवासियों ने एकजुट होकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया। निवासियों ने यह भी बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष अमित त्यागी को बार-बार बेवजह बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वे गलत मानते हैं।
सोसाइटी के निवासियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, सोसाइटी में शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।