{"_id":"69eb2009af462e00770e3e8b","slug":"video-bike-stolen-from-outside-house-in-broad-daylight-in-jalandhar-incident-caught-on-cctv-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
जालंधर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सोढल नगर के पास शिव नगर का है, जहां दिनदहाड़े एक चोर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी सिल्वर रंग की बाइक (पीबी08 डीएच 1969) घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकला तो बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक युवक मात्र 2-3 सेकेंड में बाइक लेकर फरार हो गया। फुटेज में चोर बिना चेहरे को ढके नजर आ रहा है और वारदात इतनी सफाई से करता है जैसे अपनी ही बाइक ले जा रहा हो। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।