{"_id":"69e8d7707a924941f2057bee","slug":"complaint-filed-against-famous-singer-jyoti-nooran-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरां सिस्टर्स में विवाद: थाने पहुंचा मामला, ज्योति के खिलाफ शिकायत दर्ज; जानें आखिर क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरां सिस्टर्स में विवाद: थाने पहुंचा मामला, ज्योति के खिलाफ शिकायत दर्ज; जानें आखिर क्या है पूरा मामला?
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब की सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के परिवार में उस समय विवाद गहरा गया जब पिता गुलशन मीर की दोनों किडनी खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
नूरां सिस्टर्स में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स ज्योति नूरां और सुल्ताना नूरां के परिवार में उस समय विवाद गहरा गया जब उनके पिता गुलशन मीर की दोनों किडनी खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब 2-3 महीने पहले शुरू हुए इलाज के दौरान परिवार की ओर से आर्थिक मदद के लिए एक स्कैनर (क्यूआर कोड) भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि इस स्कैनर को लेकर ज्योति नूरा नाराज चल रही थीं।
आरोप है कि उनके पति उस्मान ने ज्योति के भाई साहिल मीर की एक लड़की के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और कथित तौर पर धमकी भी दी। इस घटनाक्रम के बाद साहिल मीर ने अपनी मां और छोटी बहन को पूरी बात बताई।
मामला बढ़ने पर गुलशन मीर की पत्नी ने थाना डिवीजन नंबर 5 में ज्योति नूरा और उनके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मां का कहना है कि उनका बेटा डिप्रेशन में है और अगर उसे कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी ज्योति और उनके पति पर होगी। पुलिस को दी गई शिकायत में दोनों के नाम शामिल किए गए हैं।
वहीं, परिवार के अन्य सदस्य पिता के इलाज में जुटे हैं। सबसे छोटी बेटी रितु नूरा अपने पति के साथ अस्पताल में रहकर सेवा कर रही है, जबकि सुलताना नूरा भी इलाज के लिए आर्थिक सहयोग भेज रही हैं। आरोप है कि ज्योति नूरा पिछले कई महीनों से न तो अपने पिता से मिलने आईं और न ही परिवार से संपर्क में हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X