Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Major Crackdown on Illicit Liquor in Jalandhar: 60 Cases Recovered from House, Accused Arrested
{"_id":"69e876ef79071ab9fd021bfe","slug":"video-major-crackdown-on-illicit-liquor-in-jalandhar-60-cases-recovered-from-house-accused-arrested-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, घर से 60 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, घर से 60 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जालंधर के वेस्ट हलके में पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजू चौहान के घर पर छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान घर से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की गईं। मौके से 50 से 60 पेटियां अवैध व्हिस्की की जब्त की गईं और राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह के साथ एसपी, एसीपी आतिश भाटिया और संबंधित थाना एसएचओ भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध शराब के स्टॉक के लिए कर रहा था। पहले भी इस स्थान पर चेकिंग की जा चुकी थी, लेकिन इस बार बड़ी खेप हाथ लगी है।
एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि नाखा वाले बाग, मधुबन कॉलोनी में स्थित घर में अवैध कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मौके से 4 सिलेंडर सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। नगर निगम की टीम को भी सूचित किया गया है, जो रिहायशी भवन के दुरुपयोग को लेकर अपनी कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।