फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बधाई हो' में 59 साल की नीना गुप्ता दिखीं प्रेग्नेंट, जानें मां बनने की क्या है सही उम्र

Sun, 28 Oct 2018 10:55 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Badhai Ho actor Neena Gupta film left us asking that what is the right age of getting pregnant
badhaai ho

19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' में 59 साल की नीना गुप्ता ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है। इस फिल्म में नीना एक ऐसी महिला की भूमिका में हैं जिसके पहले से ही दो जवान बेटे हैं। इतनी बड़ी उम्र में दोबारा गर्भवती होने की वजह से वो समाज में माजाक का कारण बन जाती है। इस फिल्म की कहानी हर किसी के दिमाग में एक अहम सवाल को जन्म दती हुई नजर आती है और वो सवाल यह है कि आखिर मां बनने की सही उम्र क्या है।   

Badhai Ho actor Neena Gupta film left us asking that what is the right age of getting pregnant

मां बनने की सही उम्र
बच्चे की प्लानिंग करने से पहले सबसे पहले आपको अपने करियर, फ्यूचर प्लानिंग, समय और सबसे जरूरी अपनी उम्र और हेल्थ जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।ज्यादातर लोगों को लगता है कि महिलाओं के लिए 20 से 30 साल की उम्र मां बनने के लिए सबसे अच्छी होती है। सच्चाई लेकिन इससे ठीक उल्टी है। हकीकत यह है कि आजकल कोई भी महिला इस उम्र में मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होती है।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रेग्नेंट होने की सही उम्र क्या है तो इसका जवाब है उम्र का एक पड़ाव ऐसा होता है जो दूसरे से बेहतर होता है।

Badhai Ho actor Neena Gupta film left us asking that what is the right age of getting pregnant

अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशन और गाइनेकॉलजिस्ट्स के अनुसार महिला जन्म के समय 10 से 20 लाख अंडों के साथ पैदा होती है, लेकिन जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती है इन अंडों की संख्या कम होती जाती है।ऐसा खासतौर पर तब होता है जब उसे पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। वैसे तो महिलाओं को जब तक पीरियड्स होते हैं वो तब तक प्रेग्नेंट हो सकती हैं। लेकिन 32 साल की उम्र आते-आते महिलाओं की फर्टिलिटी कम होने लगती है और 37 साल आते-आते फर्टिलिटी रेट में कमी आना और तेज हो जाता है।स्टडी की मानें तो बड़ी उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिलाओं में भी प्रीक्लैम्पसिया, डायबीटीज और प्रीटर्म बर्थ जैसी समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badhai Ho actor Neena Gupta film left us asking that what is the right age of getting pregnant
वहीं दूसरी तरफ देखें तो 30 की उम्र में बच्चा करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यंग मां के मुकाबले देर से शादी करने वाली महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्थिर होती हैं। इसके अलावा शिक्षा का स्तर भी हाई लेवल का होता हैं। जो इन बच्चों को स्मार्ट बनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है। 

40 के बाद प्रेग्नेंसी के फायदे
-इस उम्र में महिलाएं ज्यादा अनुभवी, वित्तीय रूप से अधिक सुरक्षित और अपने करियर में ज्यादा कंफर्टेबल हो जाती हैं।
-आप बुद्धिमान और शिक्षित होने के नाते पेरेंटिंग के अच्छे निर्णय भी ले पाती हैं।
-40 से ज्यादा उम्र की मां ब्रेस्टफीडिंग कराने और बच्चों के लिए हेल्दी पोषण लेने की अधिक संभावना होती है।

 
विज्ञापन
Badhai Ho actor Neena Gupta film left us asking that what is the right age of getting pregnant
40 के बाद प्रेग्नेंसी के नुकसान
-गर्भ धारण करने में आप जितना लेट करती हैं आपको प्रेग्नेंसी के दौरान उतनी ही मुश्किलें आती हैं। उम्र बढ़ने के साथ गर्भपात और जन्म दोषों का खतरा काफी अधिक रहता है। आईवीएफ ट्रीटमेंट की आवश्यकता और डोनर एग ट्रीटमेंट का उपयोग करके प्रेग्नेंसी की अधिक संभावना होती है।
-गर्भावस्था में होने वाली इन जटिलताओं जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी संभावना अधिक बनी होती है।
-40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में कम वजन के शिशु होने की अधिक संभावना होती हैं।
-बढ़ी उम्र की महिलाओं से पैदा हुए बच्चे टाइप-1 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम ज्यादा हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed