{"_id":"5bc831b7bdec2269724a7033","slug":"karva-chauth-2018-tips-for-working-women-to-make-their-fasting-interesting-and-healthy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्किंग वुमन ऐसे रखें अपना करवाचौथ का व्रत, सेहत के साथ रिश्ता भी होगा गहरा","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
वर्किंग वुमन ऐसे रखें अपना करवाचौथ का व्रत, सेहत के साथ रिश्ता भी होगा गहरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मेरे प्यार की उम्र हो इतनी सनम तेरे नाम पे शुरू तेरे नाम पे खत्म'... इस गाने में छिपे प्यार और केयर को करवा चौथ का व्रत रखने वाली हर लड़की अपने पार्टनर के लिए फील करती है। करवाचौथ का ये व्रत वैसे तो हर किसी के लिए बहुत मुश्किल है लेकिन सबसे ज्यादा समस्या नौकरी करने वाली महिलाओं को आती है। अगर आप भी वर्किंग हैं तो ये खास टिप्स आपकी आस्था बनाएं रखने के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ध्यान रखेंगे।
dry fruits
सरगी
हर लड़की इस खास दिन की शुरुआत सरगी खाकर करती है। कामकाजी महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो सरगी में खूब सारे मेवे जैसे काजू, बादाम, किशमिश के साथ दूध से बने व्यंजन भी शामिल करें। जिससे उन्हें काफी मात्रा में प्रोटीन मिले और देर तक उन्हें भूख न लगे।

हैवी डिनर ना करें
करवा चौथ से एक दिन पहले ज्यादा हैवी डिनर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भोजन पचाने में दिक्कत होगी। व्रत से एक दिन पहले डिनर और व्रत के दिन सुबह कुछ भी मीठा न खाएं। मीठा खाने से ज्यादा प्यास लगती है साथ ही ब्लड शुगर भी कम होने लगता है।

व्रत में तले हुए खाने से परहेज करें
पूरा दिन भूखा रहने के बाद व्रत खोलने समय खाने के लिए किसी हेल्थी चीज का चुनाव करें। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपना व्रत चाय या फिर कॉफी पीकर खोल लेते हैं। ऐसा करने से उनके पेट में एसिड बन जाता है जो कि सेहत के लिए काफी बुरा होता है। व्रत हमेशा पानी पीने के बाद कोई फल खाकर ही खोलना चाहिए।

कलीग्स खाना खा रहे हों, आप थोड़ा टहल आइए
ऑफिस में जिस समय आपके कलीग्स खाना खा रहे हों आप उनके साथ बैठने की बजाय आस-पास टहल आएं। ऐसा करने से आपका मन न तो ललचाएगा और न ही आपका ध्यान भूख की तरफ जाएगा।