करवाचौथ का व्रत हर हिंदू महिला के लिए बेहद अहम स्थान रखता है। इस दिन महिलाएं सारा दिन बिना कुछ खाए-पीए अपने पति की लंबी उम्र के लिए बड़े प्यार के साथ इस व्रत को करती हैं। हालांकि जिन महिलाओं को शुगर की समस्या है उन्हें व्रत रखते समय अपनी स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखना चाहिए। आपकी छोटी सी भी लापरवाही आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। डाक्टरों की मानें तो अगर शुगर से पीड़ित महिलाएं बिना सावधानी बरतें अगर यह व्रत करती हैं तो वो मुसीबत में पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे आप इस आस्था और प्यार के व्रत को बिना किसी परेशानी के रख सकती हैं।
{"_id":"5bd2bb40bdec22693d120fd2","slug":"karwa-chauth-2018-diabetics-patients-should-follow-these-precautions-and-diet-during-fasting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ 2018: डायबिटीज की पेशेंट हैं तो व्रत से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
करवाचौथ 2018: डायबिटीज की पेशेंट हैं तो व्रत से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : file photo
डॉक्टर की मानें तो थोड़े-थोड़े समय पर व्रत करने से आपकी सेहत बनी रहती है। लेकिन अगर कोई महिला जिसे शुगर की समस्या हो बिना किसी सुरक्षा उपाय के व्रत रख लेती हैं तो उसे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा हो सकता है। ऐसी महिलाओं को पूरे दिन बिना पानी पिएं करवा चौथ का व्रत करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से उनके शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
डॉक्टर बताते हैं कि अक्सर व्रत करने के बाद महिलाएं ऐसा खाना खाना पसंद करती है जिसमें फैट, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भरपूर मात्रा में मौजूद होती है, जिसकी वजह से हाइपरग्लेसेमिया का स्तर बढ़कर ग्लाइसेमिक इंडेक्स बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। बता दें, टाइप-1 डायबिटीज वाली महिलाओं में हाइपोग्लाइसीमिया होने का जोखिम ज्यादा बना रहता है। ऐसी महिलाओं के लिए डॉक्टर कहते हैं कि खाने की अच्छी आदतों को अपनाकर इस रोग से पीड़ित महिलाएं इस व्रत को रख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth
व्रत शुरू करने से पहले सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें
करवाचौथ का व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं सुबह उठकर सबसे पहले सरगी खाती हैं। डायबिटीज वाली महिलाओं को अपनी सरगी का चुनाव करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उनका यह पहला आहार पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। जिसमें प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होना चाहिए क्योंकि इसी से उन्हें पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है।

व्रत खोलने के लिए क्या खाएं
शुगर के पेशेंट अपने व्रत को खोलने के लिए हल्के भोजन का ही सेवन करें। ऐसे लोग हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि व्रत खोलने के तुरंत बाद ट्रांस फैट से भरपूर आहार खाने से बचना चाहिए। सबसे पहले आप खुद को हाइड्रेट करने के लिए पानी या जूस पिएं। मिठाई और तला हुआ भोजन खाने की जगह प्रोटीन युक्त आहार खाएं। अपने आहार में सब्जियां, दही, साबुत अनाज के साथ दाल भी शामिल करने की कोशिश करें।