{"_id":"5e5636698ebc3ef3a147fb03","slug":"best-easy-weight-loss-tips-that-are-actually-evidence-based","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वजन घटाने के अचूक उपाय, मोटापा कम करने के इस वैज्ञानिक तरीके का नहीं है कोई तोड़","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये हैं वजन घटाने के अचूक उपाय, मोटापा कम करने के इस वैज्ञानिक तरीके का नहीं है कोई तोड़
वजन घटाने के लिए सभी प्रयास करते हैं। बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें मोटापा कम करने की मेहनत में जल्द सफलता मिलती है। दरअसल, मोटापा कम करना या वजन घटाना जितना डाइट प्लान और एक्सरसाइज पर निर्भर करता है उतना ही एक वैज्ञानिक और सही तरीके से प्लान की गई प्रक्रिया पर भी निर्भर करता है। कई लोग जिम जाते हैं, योग करते हैं और बेहतर डाइट भी अपनाते हैं, लेकिन वजन इतनी आसानी से कम नहीं होता। लेकिन आज हम आपको बताएंगे वजन घटाने का सबसे आसान और वैज्ञानिक तरीका जो अचूक है और इसके रिजल्ट आपको मिलेंगे ही। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए कौन सा है सबसे अचूक उपाय।
2 of 9
weight loss
वजन कम करने के कई जतन हैं। वेटलॉस के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं, लेकिन कई घरेलू नुस्खे अपनाने और डाइट के बाद भी कई लोगों का वजन कम नहीं होता है। दरअसल, वेटलॉस करने के लिए कई तरह के कारगर तरीके हैं लेकिन महत्वपूर्ण यह होता है कि आपके लिए क्या बेहतर है। कुछ लोग डाइट पर कंट्रोल करके वजन कम करते हैं तो कई लोग एक्सरसाइज करके। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मोटापा कम करने का सबसे संतुलित तरीका अपनाया जाए जिससे रिजल्ट बेहतर मिले।
3 of 9
वजन कंट्रोल
सबसे पहले इस बात को जानें कि आपका वजन कितना है। वजन कम करने के लिए इस बात को जानना जरूरी है कि वजन किस तरह का है और वह क्यों बढ़ रहा है? क्या आप ज्यादा खाते हैं? क्या आपका खाकर सो जाते हैं? क्या आपका रात में बहुत ही ऑइली और मसालेदार हैवी खाना है? यदि हां तो क्यों है? फिर क्या जो फैट है वह कमर और पेट के पास है? या फिर पूरे शरीर में ही चर्बी है? यदि कमर और पेट पर चर्बी है तो इसके लिए अलग तरीका होगा और यदि पूरे शरीर पर फैट है और बॉडी मास इंडेक्स भी बढ़ा हुआ है तो फिर मोटापा कम करने या वजन घटाने के लिए आपको तरीके से प्लान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Body Mass Index Calculator
- फोटो : Social Media
पहले समझें बॉडी मास इंडेक्स को यानी की बीएमआई को? बीएमआई वजन कम करने के लिए शरीर में सबसे जरूरी कारक है। दरअसल, बीएमआई की फुल फॉर्म बॉडी मास इंडेक्स है। व्यक्ति के वजन और लंबाई के आधार पर बॉडी मास इंडेक्स मापा जाता है। व्यक्ति के दुबलेपन और मोटेपन के आधार पर बीएमआई का निर्धारण होता है। टेबल और चार्ट पर बीएमआई को प्रदर्शित किया जाता है। साधारण भाषा में आप कह सकते हैं कि बीएमआई आपके वजन और लंबाई का सामंजस्य है। इसके आधार पर ही यह पता किया जाता है कि कोई व्यक्ति ओवरवेट है या अंडर वेट।
विज्ञापन
5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वजन कम करने के लिए सबसे अहम चीज है और वह है डाइट। कई लोगों के दिमाग में रहता है कि वे यदि कम खाएंगे तो उनका वजन कम होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है बल्कि वे और भी कमजोर हो जाते हैं और वजन भी कम नहीं होता। डाइट का मतलब हेल्दी और पोषण वाला आहार है और इसे वैज्ञानिक तरीके से लेना है जो शरीर को जरूरत के हिसाब से कैलरी दे और पोषण भी दे और जो फैट ना बढ़ाए जिससे वजन ना बढ़े।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।