स्ट्रीट फूड खाने में तो स्वादिष्ट होता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक होता है। अगर आप स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपको कम मात्रा में स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहिए क्योंकि ये आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है और बैठे-बैठे कई बीमारियां भी दे सकता है। बाहर का खाना खाने वाले लोगों को पेट से लेकर डायबिटीज तक कई बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं ज्यादा बाहर खाने से आप किन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
बाहर के खाने से आपको हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट का संक्रमण
घर का साफ-सुथरा खाना खाने से पेट के साथ ही मन की तृप्ति भी होती है। अगर आप रोज बाहर का खाना खाएंगे तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। फुटपाथ पर बनने वाले खाने से आपके पेट में संक्रमण हो सकता है। यह खाना गंदे पानी के साथ ही एक ही तेल में बार-बार बनाया जाता है। मसाले से लेकर हर सामग्री मिलावटी होती है।
हाइपरटेंशन
फुटपाथ पर बनने वाले खाने में नमक की खूब मात्रा होती है। ज्यादा नमक खाने से हाइपरटेंशन का खतरा हो सकता है। बाहर के खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा फुटपाथ पर बनने वाले खाने से आपको जल-जनित संक्रमण भी हो सकता है। इसमें डायरिया और कालरा शामिल है।
ब्लड शुगर एवं डाइबीटीज
फुटपाथ पर बनने वाले ज्यादातर खाने में मैदे का इस्तेमाल होता है। मैदा स्वास्थ्य के लिए जहर माना जाता है। मैदे से ब्लड शुगर से लेकर डाइबीटीज एवं हार्ट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
कैंसर
फुटपाथ पर बनने वाले खाने से आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। यह खाना एक तो खूब देर तक तला जाता है और ऊपर से इसमें धूल-मिट्टी भी मिलती रहती है जो कैंसर का कारण बन सकती है। आपने अक्सर फुटपाथ पर बनने वाले पकौड़ों और समोसो को देखा होगा। इन्हें कई-कई बार तला जाता है और ऊपर से बिना ढके भी रखा जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।