फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टडी में दावा: रोज डेढ़ पाव बीयर पीने वालों की बढ़ जाती है उम्र

Tue, 25 Feb 2020 04:54 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 25 Feb 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
if you Want to live longer  Drink half a pint of beer every day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी है। एक नए अध्ययन में बताया गया है कि हर दिन डेढ़ पाव बीयर पीने वालों की उम्र बढ़ जाती है। अध्ययन का कहना है कि बीयर नहीं पीने वालों के मुकाबले हर रोज डेढ़ पाव बीयर पीने वालों के ज्यादा उम्र तक जीवित रहने की संभावना 81 फीसदी अधिक रहती है। यह अध्ययन नीदरलैंड में मास्ट्रिच विश्वविद्यालय ने किया है। अगली स्लाइड में पढ़िए अध्ययन में और क्या कहा गया है...



 

if you Want to live longer  Drink half a pint of beer every day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग हर दिन तीन शॉट्स व्हिस्की और दो गिलास बीयर पीते हैं वो शराब नहीं पीने वालों के मुकाबले लंबी उम्र जीते हैं और उनकी आयु औसतन 90 साल तक पहुंचती है। इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 5,500 लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए इन दो दशक तक इन लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट का विश्लेषण किया।
if you Want to live longer  Drink half a pint of beer every day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : BroBible

इस अध्ययन में बीयर पीने और लंबी उम्र के बीच संबंध स्थापित किया गया है। अध्ययन से जुड़े लेखक पीट वैन का कहना है कि एक थ्योरी यह भी कहती है कि ड्रिंक करना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप खूब ड्रिंक करें। ज्यादा पीने आपके लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक हो सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
if you Want to live longer  Drink half a pint of beer every day
beer - फोटो : file photo

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन का मतलब यह कतई नहीं है कि ड्रिंक नहीं करने वाले भी ड्रिंक करने लगे। यह अध्ययन इस मकसद से नहीं हुआ है कि लोग ड्रिंग करना शुरू कर दें। 
 

विज्ञापन
if you Want to live longer  Drink half a pint of beer every day
Beer Sample

आपको बता दें कि नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) हर हफ्ते 14 यूनिट से ज्यादा ड्रिंक नहीं करने की सलाह देती है। अगर आप हफ्ते में इससे ज्यादा बीयर या एल्कोहल लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। हालांकि, यह भी सच है कि बीयर और शराब पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आपका लिवर खराब हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed