फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में दिखने वाले ये लक्षण बताते हैं आपको अपेंडिक्स है

Tue, 25 Feb 2020 03:13 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 25 Feb 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Appendicitis  Early Symptoms, Causes and treatment
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay

वैसे तो पेट में दर्द एक सामान्य बात है लेकिन अगर आपके पेट में अचानक दर्द होता है और छींकने और खांसने पर यह दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ये लक्षण अपेंडिक्स की तरफ इशारा करते हैं। अपेंडिक्स में पेट में अचानक से कभी भी तेज दर्द होने लगता है। उल्टी होने के साथ ही पेट फूलने लगता है। आइए जानते हैं अपेंडिक्स की बीमारी के बारे में...


 

 

Appendicitis  Early Symptoms, Causes and treatment
stomach pain woman - फोटो : Social Media

अपेंडिक्स आंत का छोटा-सा हिस्सा होता है। इसमें सूजन और दर्द होने पर अपेंडिक्स की बीमारी होती है। यह सूजन संक्रमण की वजह से भी हो सकती है। अपेंडिक्स का दर्द पेट के निचले दाहिने भाग में होता है। अगर इस बीमारी का सही वक्त पर इलाज नहीं किया गया तो यह गंभीर रूप ले लेती है।



 
Appendicitis  Early Symptoms, Causes and treatment
stomach pain

अपेंडिक्स दो तरह का होता है। एक एक्यूट अपेंडिसाइटिस और दूसरा क्रोनिक अपेंडिसाइटिस। एक्यूट अपेंडिसाइटिस ऐसी बीमारी है कि इसमें अगर सही वक्त पर इलाज नहीं हुआ तो यह अपेंडिक्स पेट में ही फट जाता है। एक्यूट अपेंडिसाइटिस में पेट में भयंकर दर्द होता है। क्रोनिक अपेंडिसाइटिस की पहचान कई बार फौरन संभव नहीं हो पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Appendicitis  Early Symptoms, Causes and treatment
Stomach pain

अपेंडिक्स का दर्द नाभि के नीचे दाहिने तरफ होता है। इसमें दर्द होने के साथ ही ऊबकाई, आती हैै और उल्टी भी होने लगती है। इसके अलावा, अपेंडिक्स की स्थिति में भूख नहीं लगती है और पेट में कब्ज की शिकायत भी रहती है। कई लोगों को अपेंडिक्स मूत्राशय के करीब भी होता है जिसमें बार-बार पेशाब लगना और पेशाब में जलन के साथ ही दर्द की शिकायत होती है।


 
विज्ञापन
Appendicitis  Early Symptoms, Causes and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपेंडिक्स के लक्षण

  • पेट में तेज दर्द
  • भूख की कमी
  • मतली
  • उल्टी
  • कब्ज की शिकायत
  • बुखार
  • गैस संबंधी समस्या
  • पेट में सूजन
  • मल त्याग करने में समस्या
     

अपेंडिक्स के लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि यह एक गंभीर बीमारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed