{"_id":"5e54dfc58ebc3ef3be4d22a7","slug":"health-benefits-of-flax-seed-cancer-cholesterol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे-छोटे बीजों वाला ये सुपर फूड सेहत के लिए है फायदेमंद, कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा करता है कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
छोटे-छोटे बीजों वाला ये सुपर फूड सेहत के लिए है फायदेमंद, कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा करता है कम
अलसी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसी वजह से इसे सुपर फूड कहा जाता है। अलसी के छोटे-छोटे बीज आपको कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाते हैं। यह आपके बेड कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं और कैंसर जैसे घातक बीमारी के खतरे से भी आपको बचाते हैं। अलसी में कई पोषक तत्व होते हैं, जो प्राकृतिक तौर पर कई बीमारियों से आपको सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। अलसी (फ्लैक्स सीड) आपके दिल से लेकर दिमाग तक के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं अलसी खाने के फायदे...
2 of 5
heart attack
- फोटो : social media
अलसी खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो कि दिल के लिए फायदेमंद है। अलसी शरीर में मौजूद बेड कोलेस्ट्रोल को कम करती है और रक्त प्रवाह को बेहतर करती है।
3 of 5
मोटापा
- फोटो : Pixabay
अलसी में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है। ये ही वजह है कि यह दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अलसी आपके शरीर के रक्त प्रवाह को बेहतर कर खून के थक्का बनने से रोकती है और दिल की बीमारी के जोखिम को दूर करती है। अलसी वजन घटान में भी सहायक है क्योंकि यह शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड होता है। ये डाइबिटीज से लेकर जोड़ो के दर्द तक में फायदेमंद है। अलसी आपके शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित कर डाइबिटीज के जोखिम को दूर करती है। इसेमं मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है और त्वचा पर झुर्रियां नहीं होने देती।
विज्ञापन
5 of 5
हाई ब्लड प्रेशर
- फोटो : Pixabay
अलसी आपके ब्लड प्रेशर को ठीक रखती है और हाइपरटेंशन की बीमारी नहीं होने देती। अलसी एक ऐसा सुपरफूड है जो कि आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपके सिर के बाल झड़ रहे हैं तो आप अलसी खाएं, इससे बाल झड़ने की शिकायत दूर होती है। इसके अलावा, ये छोटे-छोटे बीज आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो आप अलसी के पाउडर को सरसों के तेल में गुनगुना करके जोड़ों पर लगाएं, आपको दर्द से आराम मिलेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।