दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पूरे विश्व में अब तक इससे एक करोड़ 98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि सात लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में चीन में एक 'नई बीमारी' के फैलने से हड़कंप मच गया है। एक ही हफ्ते में दो मौतों से यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों की नींदें उड़ी हुई हैं। जिस जगह पर इस बीमारी की वजह से मरीज की मौत हुई है, उसे पूरी तरह सील कर दिया गया है और उसके संपर्क में आए सात लोगों की मेडिकल टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। आइए जानते हैं यह कौन सी बीमारी है, इसके लक्षण क्या हैं और क्या इससे बचाव का कोई उपाय है।
{"_id":"5f2fbe6b8ebc3e3cd601389a","slug":"bubonic-plague-also-known-as-black-death-cases-reported-in-china-knoow-the-symptoms-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के बाद बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी से चीन में हड़कंप, जानें इसके लक्षण और उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस के बाद बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी से चीन में हड़कंप, जानें इसके लक्षण और उपाय
Sun, 09 Aug 2020 02:51 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वायरस नहीं बैक्टीरिया से फैल रही है यह बीमारी
- यह बीमारी किसी वायरस की वजह से नहीं बल्कि बैक्टीरिया की वजह से फैल रही है। इस बीमारी का नाम है ब्यूबोनिक प्लेग, जिसे 'ब्लैक डेथ' (काली मौत) के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी चीन के मंगोलियाई क्षेत्र के एक गांव में फैली है। यहां के स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, इस बीमारी से संक्रमित मरीज के अंग काम करना बंद कर देते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
इंसानों में कैसे फैलती है यह बीमारी?
- ब्यूबोनिक प्लेग नामक यह बीमारी जंगली चूहों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया से होती है। वैसे तो पहले यह बीमारी जंगली चूहों को ही होती है। फिर उनके मरने के बाद प्लेग के बैक्टीरिया पिस्सुओं के जरिए इंसानी शरीर में घुस जाते हैं। जब वो पिस्सु काटते हैं तो संक्रमण वाले बैक्टीरिया इंसानी खून में मिल जाते हैं, जिससे इंसान भी ब्यूबोनिक प्लेग से संक्रमित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्यूबोनिक प्लेग के लक्षण क्या-क्या हैं?
- तेज बुखार
- सिर दर्द
- कमजोरी महसूस होना
- शरीर के कई अंगों में सूजन
- शरीर में अससहनीय दर्द
- शरीर में गिल्टियों का निकलना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या है ब्यूबोनिक प्लेग फैलाने वाले बैक्टीरिया का नाम और इसका इलाज?
- इस बीमारी को फैलाने वाले बैक्टीरिया को यर्सिनिया पेस्टिस बैक्टीरियम नाम से जाना जाता है। यह शरीर के लिंफ नोड्स (लसीका ग्रंथियां), खून और फेफड़ों पर हमला करता है। समय रहते इस बीमारी का इलाज किया जाए तो एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल से संक्रमित मरीज की जान बचाई जा सकती है।