Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Health & Fitness
›
CoronaVirus Covid 19 Medicine in India Latest News: Dr Reddy Lab Launches Remdesivir under brand name Redyx Coronavirus drug update covid 19 drug in India
{"_id":"5f589a17791747310d7edab2","slug":"coronavirus-covid-19-medicine-in-india-dr-reddy-lab-launches-remdesivir-under-brand-name-redyx-coronavirus-drug-update-covid-19-drug-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Medicine: भारत में लॉन्च हुई कोरोना की एक और दवा, 100 मिलीग्राम की छोटी शीशी में होगी उपलब्ध","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Medicine: भारत में लॉन्च हुई कोरोना की एक और दवा, 100 मिलीग्राम की छोटी शीशी में होगी उपलब्ध
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस के लिए दवा
- फोटो : Pexels/AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़कर अब दो करोड़ 77 लाख से भी ऊपर हो चुका है जबकि मरने वालों की संख्या भी नौ लाख के पार चली गई है। इस जानलेवा वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने का काम तो तेजी से और लगातार चल रहा है, लेकिन अब तक इसमें पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि अलग-अलग कंपनियां तरह-तरह की दवाइयां जरूर बाजार में उतार रही हैं, जो कोरोना से लड़ने में और संक्रमित मरीजों की जान बचाने में कारगर साबित हो रही हैं। भारत की जानी-मानी दवा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा को बाजार में जारी करने की घोषणा की। यह दवा 'रेडायक्स' ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में सबकुछ...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दवा कंपनी की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दवा गिलीड साइंसेज इंक (गिलीड) के साथ लाइसेंस व्यवस्था के तहत जारी की गई है। गिलीड ने डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज को रेमडेसिविर के पंजीकरण, विनिर्माण और बिक्री का अधिकार दिया है। इस तरह के अधिकार भारत समेत 127 देशों में कोरोना के संभावित इलाज में काम आने वाली इस दवा के लिए दिए गए हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने रेमडेसिविर का इस्तेमाल देश में कोरोना के गंभीर लक्षण वाले अस्पताल में भर्ती मरीजों पर आपात स्थिति में करने की मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा है, 'डॉ. रेड्डीज की रेडायक्स 100 मिलीग्राम की छोटी शीशी में उपलब्ध होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज के ब्रांडेड मार्केट्स (भारत और उभरते बाजार) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. वी. रमन्ना ने कहा, 'हम ऐसे उत्पादों को विकसित करने के प्रयास जारी रखेंगे, जिनसे बीमारों की जरूरतों का समाधान किया जा सके। रेडायक्स को बाजार में उतारना भारत में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण दवा पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।'
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पिछले महीने भी लॉन्च की थी एक दवा
अभी पिछले महीने ही डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने कोरोना की एक दवा लॉन्च की थी, जिसका नाम 'एविगन' (Avigan) रखा था। कंपनी ने कहा था कि इस दवा का इस्तेमाल हल्के और मध्यम कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों पर किया जा सकेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।