फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Study: चीन में कोरोना संक्रमण को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बिल्लियों के शरीर में भी बन गई एंटीबॉडी

Thu, 10 Sep 2020 02:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study in wuhan says More cats may have Covid 19 than believed
Coronavirus new study - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में कई तरह के रिसर्च चल रहे हैं और आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया खुलासा जानवरों में कोरोना वायरस को लेकर हुआ है। दरअसल, चीन के वुहान में हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि शुरुआती अनुमान की तुलना में बिल्लियों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अधिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआझोंग कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने वुहान में जनवरी से मार्च 2020 के बीच 102 बिल्लियों के खून के नमूने और अन्य नमूने भी जांच के लिए लिए थे, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि जिस जगह से दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला माना जाता है, वो वुहान ही है। आइए जानते हैं इस नए अध्ययन के बारे में...

Coronavirus new study in wuhan says More cats may have Covid 19 than believed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बिल्लियों से जुड़ा यह नया अध्ययन इमर्जिंग माइक्रोब्स एंड इंफेक्शन्स पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। शोध में यह पाया गया कि 15 बिल्लियों के खून में 'एंटीबॉडी' (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मौजूद थी, लेकिन उनमें से किसी भी बिल्ली के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी और न ही उनमें कोरोना का कोई लक्षण ही दिखा था। सबसे खास बात कि उनमें से एक भी बिल्ली की कोरोना वायरस के कारण मौत नहीं हुई। 

Coronavirus new study in wuhan says More cats may have Covid 19 than believed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन 102 बिल्लियों के नमूने शोध के लिए लिए गए थे, उनमें से तीन पशु आश्रयों से छोड़ी गईं 46 बिल्लियां थीं, पांच पशु अस्पतालों की 41 और 15 बिल्लियां कोरोना संक्रमित परिवारों से थीं। उनके मुताबिक, इनमें से तीन बिल्लियां ऐसी थीं, जिनके शरीर में उच्चतम स्तर पर एंटीबॉडी थी और ये बिल्लियां कोरोना पीड़ितों के संरक्षण में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study in wuhan says More cats may have Covid 19 than believed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस शोध का नेतृत्व कर रहीं मेलिन जिन के मुताबिक, हालांकि आवारा बिल्लियों में कोरोना का संक्रमण कैसे फैला, यह पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता है बल्कि सिर्फ यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनमें संक्रमण संभवतः कोरोना प्रदूषित वातावरण या बिल्लियों को खिलाने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण हुआ हो।  

विज्ञापन
Coronavirus new study in wuhan says More cats may have Covid 19 than believed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, बिल्लियों के अन्य बिल्लियों से संक्रमित होने के संकेत भी मिले हैं। हालांकि मेलिन जिन का कहना है कि बिल्लियों से इंसानों के संक्रमित होने का अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बिल्लियों के अलावा कुत्तों से भी उचित दूरी बनाए रखने के नियम पर विचार जरूर किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed