फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: चीन की कोरोना वैक्सीन पर ताजा अपडेट्स, चार और देशों ने दी अंतिम चरण के ट्रायल को मंजूरी

Sun, 06 Sep 2020 05:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine trial update sinovac vaccine update Sinopharm vaccine update
Coronavirus Vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर अब दो करोड़ 66 लाख से अधिक हो गए हैं जबकि अभी तक इससे आठ लाख 76 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से निजात पाने के लिए वैक्सीन बनाने के काम में दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई कारगर वैक्सीन नहीं बन पाई है। हालांकि कई वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, जिसमें से कुछ अभी पहले और दूसरे चरण में हैं तो कई ट्रायल के तीसरे यानी अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। इसमें चीन की वैक्सीन भी शामिल है, जिसका क्लीनिकल ट्रायल कई देशों में चल रहा है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स...   

Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine trial update sinovac vaccine update Sinopharm vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (सीएनबीजी) और सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड का कहना है कि चार और देशों ने अपने यहां चीन में बने कोरोना वैक्सीन के अंतिम चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। इसमें सर्बिया और पाकिस्तान भी शामिल हैं। वहीं दो अन्य कंपनियों ने ट्रायल से जुड़े कुछ और रिपोर्ट की मांग की है। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine trial update sinovac vaccine update Sinopharm vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्बिया में चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप द्वारा विकसित की हुई दो वैक्सीन का ट्रायल टेस्ट होगा। ये दोनों वैक्सीन चीन के वुहान और बीजिंग स्थित बायोटेक ग्रुप की यूनिट में तैयार किए गए हैं। पाकिस्तान में बीजिंग यूनिट के वैक्सीन का ट्रायल होगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine trial update sinovac vaccine update Sinopharm vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बताया जा रहा है कि चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप के तीसरे चरण के ट्रायल में 10 देशों के करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात, पेरू, बहरीन, जॉर्डन, मोरक्को और अर्जेंटीना में पहले से ही वैक्सीन के ट्रायल शुरू हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi china vaccine trial update sinovac vaccine update Sinopharm vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संयुक्त अरब अमीरात में तो कोरोना वैक्सीन का सबसे बड़ा ट्रायल चल रहा है, जिसे चीन की सिनोफार्म कंपनी ने तैयार किया है। इस ट्रायल के तहत कुल 31 हजार लोगों को टीका लगाया गया है, जिसमें 120 देशों के नागरिक शामिल थे। इन सभी लोगों को एक-एक कर वैक्सीन लगाने में कुल छह हफ्तों का समय लगा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed