फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: चीन अब बच्चों पर भी टेस्ट करेगा कोरोना वैक्सीन, 28 सितंबर से शुरू हो सकता है ट्रायल

Sat, 19 Sep 2020 08:05 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi China vaccine update Sinovac Biotech test Covid 19 vaccine on kids and teens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। अब तक इससे तीन करोड़ पांच लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि नौ लाख 52 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसके लिए वैक्सीन बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। रूस और चीन समेत कई देशों के वैक्सीन अंतिम चरण के ट्रायल में हैं। इस बीच चीन ने अब बच्चों और किशोरों पर अपनी प्रायोगिक कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की फार्मा कंपनी सिनोवैक बायोटेक ने यह योजना बनाई है, जिसका ट्रायल पहले से ही व्यस्कों पर चल रहा है और वह अंतिम चरण में है। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi China vaccine update Sinovac Biotech test Covid 19 vaccine on kids and teens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिनोवैक बायोटेक के मुताबिक, कुल 552 स्वस्थ प्रतिभागियों, जिनकी उम्र  तीन से 17 साल होगी, उनको इस वैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी, जिसमें कुछ दिनों का अंतर रखा जाएगा। माना जा रहा है कि यह ट्रायल उत्तरी चीनी प्रांत हेबै में 28 सितंबर से शुरू हो सकता है।  

Coronavirus Vaccine updates in hindi China vaccine update Sinovac Biotech test Covid 19 vaccine on kids and teens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनोवैक बायोटेक के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायल के लिए चीन की नियामक से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि चीन में कम से कम 10 हजार नागरिकों को प्रयोगात्मक तौर पर इस वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि वैक्सीन निर्माता कंपनी लगभग 90 फीसदी कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को पहले ही टीका दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi China vaccine update Sinovac Biotech test Covid 19 vaccine on kids and teens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या बच्चों में कोरोना का खतरा ज्यादा है? 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों और किशोरों पर कोरोना वायरस का असर सबसे कम देखने को मिला है। पूरी दुनिया में 20 साल से नीचे के 10 फीसदी से भी कम लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 20 साल से कम उम्र के 0.2 फीसदी से भी कम लोगों की इस वायरस के कारण मौत हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रस अधनोम का भी कहना है कि उनमें इसका गंभीर संक्रमण नहीं दिखता, लेकिन इसको लेकर अभी और शोध करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi China vaccine update Sinovac Biotech test Covid 19 vaccine on kids and teens
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नौजवान सबसे ज्यादा फैला रहे हैं संक्रमण 

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड से लेकर जापान और जर्मनी से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक कई देशों में नौजवानों को कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जापान में 20 और 29 साल के लोगों में सबसे ज्यादा संक्रमण पाया गया है। कुछ इसी तरह की स्थिति ऑस्ट्रेलिया में भी देखी गई है। कई अधिकारियों का कहना है कि नौजवान बिना किसी डर के और सामाजिक दूरी का पालन ना करते हुए बाहर घूम-फिर रहे हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed