भारत समेत दुनियाभर को अगर कोरोना की किसी वैक्सीन से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, तो वो ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन है। इसे वैक्सीन की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन इसमें एक समस्या आ गई है, जिसकी वजह से ब्रिटेन में इसके ट्रायल को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षण के दौरान वैक्सीन की खुराक लेने वाला एक व्यक्ति अचानक बीमार पड़ गया, जिसके बाद परीक्षण को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला किया गया। इस वैक्सीन का ट्रायल भारत में भी चल रहा है। ऐसे में यह सोचना जायज है कि क्या भारत में इसका ट्रायल जारी है या यहां भी उसे रोक दिया गया है? इस सवाल का जवाब दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने दे दिया है।
{"_id":"5f58f3d2d8543c5b381b6ef6","slug":"coronavirus-vaccine-updates-in-hindi-oxford-vaccine-update-astrazeneca-vaccine-update-serum-institute-vaccine-trial-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: क्या भारत में जारी रहेगा ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ट्रायल? कंपनी ने बताया सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: क्या भारत में जारी रहेगा ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ट्रायल? कंपनी ने बताया सबकुछ
Wed, 09 Sep 2020 09:05 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates
- फोटो : Pixabay/Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया कि ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ट्रायल भारत में जारी है, यहां किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई है। आपको बता दें कि इस वैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया गया है और भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट इसका चिकित्सीय परीक्षण भारत में कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
- भारत के दवा महानियंत्रक ने पिछले महीने ही सीरम इंस्टीट्यूट को इस वैक्सीन का भारत में दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति दी थी। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका के साथ इस वैक्सीन की एक अरब खुराक का उत्पादन करने के लिए साझेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को क्या हुआ है?
- एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति में संभावित साइड-इफेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उसने इसे ऐसी संभावित बीमारी बताया है, जिसकी जानकारी शायद उन्हें भी नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या फिर से शुरू हो पाएगा परीक्षण?
- सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया कि व्यक्ति को अज्ञात बीमारी होने के बाद एस्ट्राजेनेका कंपनी ने परीक्षण की मानक समीक्षा को देखते हुए आगे का परीक्षण स्थगित कर दिया है। फिलहाल उसके सुरक्षा आंकड़ों की समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में ट्रायल दोबारा शुरू हो सकता है।