फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: भारत में कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर, कंपनी ने बताया- कब आएगी

Mon, 10 Aug 2020 10:33 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India Says Covid Vaccine Likely to Be Ready by End of 2020 Final Pricing in next 2 Months
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter
रूस की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि उसने दावा किया है कि उसके यहां 12 अगस्त को वैक्सीन का पंजीकरण होगा और अक्तूबर महीने से पूरे देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हालांकि रूस के इन दावों पर कई देश संदेह जता रहे हैं। ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई अन्य देशों के विशेषज्ञों ने इस वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। इस बीच पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी बता दिया है कि उसकी वैक्सीन कब तक बाजार में आ जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है और वो भारत में कोविशील्ड नाम से वैक्सीन लॉन्च करने जा रही है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है और इसे तैयार करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका फार्मा कंपनी के करार किया है। आइए जानते हैं भारत में कब आएगी ये वैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ने उसकी कीमत को लेकर क्या कुछ कहा है। 
Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India Says Covid Vaccine Likely to Be Ready by End of 2020 Final Pricing in next 2 Months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन इस साल के अंत तक तैयार हो सकती है। उन्होंने इसकी कीमत के बारे में कहा कि अगले दो महीने में वैक्सीन के दामों का एलान किया जाएगा। 

Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India Says Covid Vaccine Likely to Be Ready by End of 2020 Final Pricing in next 2 Months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में बताया था कि वैक्सीन के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी के साथ बड़ी साझेदारी हुई है।  इसके तहत भारत और निम्न आय वाले देशों के लिए वैक्सीन की 100 मिलियन यानी 10 करोड़ खुराक के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India Says Covid Vaccine Likely to Be Ready by End of 2020 Final Pricing in next 2 Months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

बता दें कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के अलावा सीरम इंस्टीट्यूट नोवावैक्स की वैक्सीन का भी उत्पादन करने वाला है। इन दोनों वैक्सीन के उत्पादन में साझेदारी के तहत बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने करीब 150 मिलियन डॉलर की मदद करने का फैसला लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट को इसे बनाने में प्रति खुराक तीन डॉलर की लागत आ सकती है। यह भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 225 रुपये होता है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस वैक्सीन की कीमत 225 रुपये हो सकती है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Serum Institute of India Says Covid Vaccine Likely to Be Ready by End of 2020 Final Pricing in next 2 Months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदार पूनावाला ने पहले कहा था कि अगस्त के अंत तक, पुणे और मुंबई में 4,000 से 5,000 लोगों को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जाएगा, जो कि ट्रायल का ही एक भाग होगा और यह दो महीने तक चलने वाला है। उन्होंने कहा था कि कंपनी का लक्ष्य साल के अंत तक 300 मिलियन से 400 मिलियन यानी 30 करोड़ से 40 करोड़ खुराक बनाने का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed