सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या हंसने से भी 'लकवा' हो सकता है? चौंकाने वाली है ये रिपोर्ट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Laughing disorder Cataplexy muscles paralyse when human laughs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर हम ये सुनते आए हैं कि हंसने से तनाव, अवसाद ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को भी ठीक करने में मदद मिलती है। विशेषज्ञ भी बताते हैं कि हंसने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनती है, जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि हंसने से किसी तरह की कोई शारीरिक समस्या भी हो सकती है? क्या हंसने से 'लकवा' हो सकता है? यह सवाल निश्चित तौर पर आपको हैरान कर रहा होगा, लेकिन इसका जवाब आपको और भी ज्यादा हैरान कर देगा। आइए जानते हैं हंसना आपको कैसे बीमार कर सकता है... 

Trending Videos
Laughing disorder Cataplexy muscles paralyse when human laughs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन की रहने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा जॉर्डन कूमर जिस विचित्र बीमारी से पीड़ित हैं, वह हंसने से ही होती है। जॉर्डन जब हंसती हैं तो वह मसल्स पैरालाइसिस (लकवा) का शिकार हो जाती हैं। हालांकि यह कोई ऐसी समस्या नहीं है, जिससे सिर्फ जॉर्डन कूमर ही पीड़ित हैं। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में हर दो हजार में से एक व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laughing disorder Cataplexy muscles paralyse when human laughs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हंसने से होने वाली इस विचित्र बीमारी को मेडिकल भाषा में कैटाप्लेक्सी कहते हैं। यह एक प्रकार का दिमागी विकार है, जिसमें हंसने पर या फिर ज्यादा गुस्सा करने पर इंसान की मांसपेशियां कस जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस समस्या में इंसान की मांसपेशियां हंसते-हंसते सुन्न पड़ जाती हैं और वो गिर पड़ता है। हालांकि इस दौरान उसका दिमाग काम करता रहता है। 

Laughing disorder Cataplexy muscles paralyse when human laughs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विशेषज्ञ बताते हैं कि कैटाप्लेक्सी का शिकार होने पर इंसान की जुबान लड़खड़ाने लगती है, उसका जबड़ा ढीला पड़ने लगता है और साथ ही साथ उसे धुंधला भी दिखाई देने लगता है। जब यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है तो लकवे जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। अब ऐसा क्यों होता है, इसकी सटीक वजह आज तक पता नहीं चल सकी है। 

विज्ञापन
Laughing disorder Cataplexy muscles paralyse when human laughs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञों की मानें तो इस बीमारी का कोई खास इलाज नहीं है, लेकिन इससे पीड़ित मरीज मेडिटेशन से खुद को नियंत्रित करने का प्रयास जरूर करते हैं। जॉर्डन कूमर भी ऐसा ही करती हैं, ताकि उनकी समस्या गंभीर रूप न ले ले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed