सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   How To Keep Food Fresh In Fridge Organizing Tips in hindi

Fridge Organizing Tips: फ्रिज में सामान रखने का सही तरीका, महीनों तक ताजे रहेंगे फल-सब्जियां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 11 Mar 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Kitchen Hacks: फ्रिज में सामान ज्यादा दिन ताजा रखने के लिए उसे सही तरीके से व्यवस्थित करना जरूरी है। फल और सब्जियों को अलग ड्रॉअर में रखें, पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटें, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को मिडिल शेल्फ पर रखें और फ्रिज को ज्यादा भरने से बचें। 

How To Keep Food Fresh In Fridge Organizing Tips in hindi
फ्रिज में लंबे समय तक खाना स्टोर करने के टिप्स - फोटो : AdobeStock
web -
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

Fridge Organization Hacks: फ्रिज हर घर की रसोई का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। हम इसमें फल, सब्जियां, दूध, बचा हुआ खाना और कई तरह की चीजें रखते हैं। फ्रिज में सामान रखने का मकसद ही खाने पीने की चीजों को लंबे समय तक स्टोर करना है। गर्मी में चीजें बाहर रखने से खराब हो जाती हैं, जबकि फ्रिज में कई दिनों तक चीजों को स्टोर किया जा सकता है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में रखने के बावजूद खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसका मुख्य कारण होता है फ्रिज में सामान को सही तरीके से न रखना।  अगर आप चाहते हैं कि आपके फ्रिज में रखा खाना ज्यादा समय तक ताजा रहे, तो जरूरी है कि उसे सही तरीके से व्यवस्थित किया जाए। कुछ आसान फ्रिज आर्गनाइजर हैक्स अपनाएं, तो आपका खाना ज्यादा समय तक ताजा रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फल और सब्जियों को अलग-अलग रखें

फ्रिज में फल और सब्जियों को एक साथ रखने से वे जल्दी खराब हो सकते हैं। कई फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं जिससे सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं। इसलिए फलों को अलग शेल्फ में रखें। सब्जियों को फ्रिज के क्रिस्पर ड्रॉअर में रखें।


पत्तेदार सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटें

पालक, मेथी या धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां जल्दी मुरझा जाती हैं। उन्हें ताजा रखने के लिए हल्का धोकर सुखाएं। फिर पेपर टॉवल में लपेटें और एयरटाइट बॉक्स में रखें। इससे वे ज्यादा दिन तक ताजा रहती हैं।


दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स सही जगह रखें

कई लोग दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को फ्रिज के दरवाजे में रख देते हैं, लेकिन यह सही जगह नहीं है। दरअसल, दरवाजे का तापमान ज्यादा बदलता रहता है। इसलिए दूध, दही और पनीर को फ्रिज की मिडिल शेल्फ में रखना बेहतर होता है।


एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें

खाने को फ्रिज में रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इससे खाना सूखता नहीं और बदबू नहीं फैलती है। साथ ही बैक्टीरिया से सुरक्षा मिलती है। 


फ्रिज की नियमित सफाई करें

अगर फ्रिज गंदा हो तो उसमें रखे खाने पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए हफ्ते में एक बार फ्रिज साफ करें। पुराने या खराब हो चुके खाने को निकाल दें। यह आदत खाने को सुरक्षित रखने में मदद करती है।


फ्रिज का सही तापमान रखें

खाने को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का तापमान भी सही होना चाहिए। आमतौर पर फ्रिज का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। इससे खाना ज्यादा समय तक सुरक्षित और ताजा रहता है।


टिप- फ्रिज को ज्यादा भरने से बचें। जब फ्रिज में हवा का प्रवाह सही रहता है, तभी खाना लंबे समय तक ताजा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed