सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   How To Keep Harmony in Joint Family Adjustment Tips Sanyukt Parivar Me kaise Rahen

Joint Family Tips: शादी के बाद ससुराल में बढ़ रहा है तनाव? एक्सपर्ट की इस सलाह से मिलेगा खुशहाल परिवार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 04 Mar 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Joint Family Tips: संयुक्त परिवार में रहना एक खूबसूरत अनुभव है, लेकिन इसके लिए सोच और आदतों में थोड़ा बदलाव बहुत जरूरी है।
 

How To Keep Harmony in Joint Family Adjustment Tips Sanyukt Parivar Me kaise Rahen
संयुक्त परिवार के साथ कैसे रहें - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार

अंजलि की शादी एक बड़े संयुक्त परिवार में हुई, जहां सास-ससुर, चचेरे सास-ससुर, ननद, जेठ और बच्चे थे। शुरू में उसे ये सब रोमांचक लगा, लेकिन जल्द ही उसकी आदतों और परिवार की रोजमर्रा की चुनौतियों से तनाव बढ़ने लगा और उसका चिड़चिड़ापन भी। अगर अंजलि की तरह आप भी संयुक्त परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाना होगा।
Trending Videos


समझना जरूरी

शादी के बाद संयुक्त परिवार में रहना एक नए सफर की तरह है। यहां रिश्ते सिर्फ नाम के नहीं, बल्कि भावनाओं, जिम्मेदारियों और समझ से जुड़े होते हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि हर सदस्य की सोच अलग है, इसलिए बार-बार टोकना या दखल देना रिश्तों में कड़वाहट लाता है। रिश्तों को निभाने के लिए कभी-कभी चुप रहना, सुनना और समझना बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे लाएं बदलाव

नई बहुएं अक्सर घर की व्यवस्थाओं में तुरंत बदलाव लाना चाहती हैं, लेकिन बिना किसी से बात किए ऐसा करना परिवार को नाराज कर सकता है। बेहतर है कि आप पहले परिवार से चर्चा करें, अपने सुझाव साझा करें और धीरे-धीरे बदलाव लाएं। इस तरह आप उनकी पसंद को भी सही से समझ सकेंगी।

मन की बात कहें

कई महिलाएं घर की शांति बनाए रखने के लिए सामने आने वाली परेशानियों को खुद तक ही सीमित रखती हैं, लेकिन दिल में बातें दबाकर रखना आगे चलकर नाराजगी और रिश्तों में दूरी की वजह बन जाता है। ऐसे में सही समय देखकर, शांत तरीके से अपनी बात कहना जरूरी है, ताकि गलतफहमियां कम हों।

सहनशीलता पर ध्यान

नए घर में हर चीज पसंद आए, यह जरूरी नहीं। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करना रिश्तों में तनाव बढ़ता है। जो बात सच में परेशान करे, उसका समाधान शांति से खोजें, बाकी बातों को नजरअंदाज करें। अब आप उस घर का हिस्सा हैं, ऐसे में आपकी समझदारी और सहनशीलता से घर प्रेम, विश्वास और सुकून का खूबसूरत ठिकाना बन सकता है।

परिवार में सक्रियता

नई जगह और नए लोगों के बीच खुद को अलग कर लेना आसान लगता है, लेकिन इससे रिश्तों में दूरी आ जाती है। घर के कामों में सहयोग, त्योहारों में भागीदारी और रोजमर्रा की बातचीत अपनापन बढ़ाती है। जब आप परिवार का सक्रिय हिस्सा बनती हैं, तो सुकून अपने आप महसूस होता है और घर सच में अपना लगने लगता है।


सही शब्द, शांत तरीका और सहयोग की भावना

रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. मोहिनी मित्तल बताती हैं, नए परिवार में सामंजस्य बनाने के लिए सबसे पहले उनकी आदतों और मूल्यों को समझें। विरोध करने के बजाय खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना रिश्तों को मजबूत बनाता है। परिवार की सांस्कृतिक परंपराओं में रुचि लें। इससे बुजुर्गों का विश्वास और स्नेह दोनों मिलता है। यदि किसी बात से ठेस पहुंचे, तो सही शब्दों और शांत तरीके से खुलकर संवाद करें। सहयोग की भावना विकसित करें और जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में संकोच न करें। नए रिश्तों के साथ पुराने संबंधों को भी समय दें। साथ ही अपनी सेहत, भावनाओं और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed